Governor Bandaru Dattatreya

बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

316 0

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya) ने आज रामनवमी (Ram Navami) के पावन अवसर पर जिला पंचकूला के सेक्टर-12ए स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पंहुचकर विधिवत पूजा अर्चना की और भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्य सचिव और वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर सेक्टर 12ए के प्रधान टीवीएसएन प्रसाद व उनकी धर्मपत्नी डाॅ देवी भी उपस्थित थे। टीवीएसएन प्रसाद ने मंदिर में पहुंचने पर राज्यपाल (Bandaru Dattatreya) का स्वागत किया।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya) ने प्रदेशवासियों को रामनवमी (Ram Navami) की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वेंकटेश्वर स्वामी तिरुपति बालाजी मंदिर, कुरुक्षेत्र से आये पुजारियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। मंदिर में सीताराम कल्याणम को भव्य तरीके से मनाया गया, जिसमें सैंकड़ो भक्तों ने भाग लिया। यह सदियों पुरानी परंपरा अत्यधिक सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखती है। सीताराम कल्याणम के बाद दत्तात्रेय ने प्रसाद ग्रहण किया। वेंकेटेशवर स्वामी मंदिर के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डीसीपी हिमाद्री कौशिक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की सचिव नीरजा, आईपीएस, सदस्य संजीव कुमार सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Post

revenue disputes

राजस्व निस्तारण में लखनऊ अव्वल, CM योगी की मॉनीटरिंग से आया सुधार

Posted by - November 4, 2025 0
लखनऊ : प्रदेश में राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सख्त मॉनीटरिंग…
AK Sharma

विद्युत व्यवधान उत्पन्न करने व कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एके शर्मा

Posted by - March 15, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज सख्त रुख अपनाते हुए आंदोलनकारी हठधर्मी…
CM Bhajanlal Sharma

जन कल्याणकारी योजनाओं का लोगों को लाभ पहुंचाने में न ह कोई कोताही: मुख्यमंत्री भजनलाल

Posted by - October 12, 2024 0
भरतपुर/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने शनिवार को भरतपुर जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन…
CSR Special Kit

योगी सरकार ने खीरी में पेश की जनसहभागिता की मिसाल, स्पेशल किट बनीं बाढ़ पीड़ितों का संबल

Posted by - September 18, 2025 0
लखनऊ/लखीमपुर खीरी : कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों। ये…