बहुगुणा का घर जलाने वाले बाहुबली बबलू ने की बीजेपी में एंट्री

1404 0

बसपा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता जितेंद्र सिंह ‘बबलू’ के भाजपा  में शामिल होने पर बीजेपी नेत्री रीता बहुगुणा जोशी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अपना गुस्सा जाहिर करते हुए यूपी से सांसद ने कहा,’ मैं स्तब्ध हूं क्योंकि वह वही व्यक्ति है जिसने जुलाई 2009 में मेरे घर में आग लगा दी थी। जोशी ने कहा- मुझे यकीन है कि उन्होंने पार्टी से यह जानकारी छिपाई है। प्रदेश अध्यक्ष को इसकी जानकारी नहीं होगी।

उन्होंने कहा- मैं स्वतंत्र देव सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष से जितेंद्र सिंह की सदस्यता समाप्त करने का आग्रह करती हूं क्योंकि उनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं। गौरतलब है कि जितेंद्र सिंह बबलू पर बीजेपी नेत्री रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने का आरोप है। मामला तब का है जब रीता कांग्रेस में थीं।

उन्होंने कहा कि जांच में उन्हें आरोपी बनाया गया था. अब उन पर आरोप भी तय हो चुका है। उन्होंने कहा, मुझे पूर्ण विश्वास है कि उन्होंने पार्टी को गफलत में रखा है।  सच्चाई नहीं बताई और वह पार्टी में शामिल हो गए।  बीजेपी के दरवाजे सभी के लिए खुले रहते हैं।

जोशी ने कहा, मुझे पूर्ण विश्वास है कि अध्यक्ष जी को यह जानकारी नहीं रही होगी, कि इनकी आपराधिक पृष्ठभूमि है, खासतौर पर मेरा घर जलाने में वह आरोपित हैं।  इस संदर्भ में मैं प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से बात करूंगी और उनसे बबलू की सदस्यता रद्द करने की अपील करूंगी। बता दें कि बाहुबली नेता और बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने मंगलवार को बसपा छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है।

हॉकी में 41 साल बाद आया मेडल, पीएम मोदी ने कप्तान को किया फोन

जुलाई, 2009 में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने का बबलू पर आरोप है। कहा जा रहा है कि योगी सरकार बाहुबलियों और अपराधियों पर शिकंजा कस रही है।  जितेंद्र सिंह को भी डर था कि उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई हो सकती है। यही कारण था कि वो कई दिनों से बीजेपी जॉइन करने के लिए मुख्यालय से लेकर बीजेपी के कई बड़े नेताओं से मिल रहे थे।

Related Post

CM Yogi heard the problems of 300 people

सरकार का संकल्प, किसी के साथ नहीं होगा अन्याय : मुख्यमंत्री

Posted by - April 7, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित…
cm yogi

उत्तर प्रदेश सरकार हर सेक्टर के लिए ला रही है नयी पॉलिसी: सीएम योगी

Posted by - November 3, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उद्यमी महासम्मेलन-2022 में शामिल हुए। कृषि आधारित…
UPNEDA

ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के लिए इकाइयों से आनलाइन प्रस्ताव आमंत्रित

Posted by - September 9, 2024 0
लखनऊ। उ0प्र0 प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2024 के तहत इस क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के दृष्टिगत अनुसंधान एवं विकास व…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

संजय सिंह बोले- दिल्ली ने बता दिया उनका बेटा आतंकवादी नहीं, कट्टर देशभक्त

Posted by - February 11, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। इसके बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा…