बाहुबली नेता अतीक अहमद परिवार सहित AIMIM में शामिल, ओवैसी ने दिलाई सदस्यता

651 0

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक जारी है, प्रयागराज के बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद पूरे परिवार के साथ AIMIM में शामिल हो गए। मंगलवार को पूर्व सांसद की पत्नी शाइस्ता परवीन को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की सदस्यता दिलाई गई, जल्द प्रत्याशी के लिए भी ऐलान हो जाएगा। सियासी विशेषज्ञों की माने तो इस फैसले के बाद सपा की मुश्किलें बढ़नी तय है क्योंकि अतीक का प्रयागराज की करीब पांच सीटों पर अच्छा प्रभाव रहा है।

योगी सरकार पिछले एक साल से अतीक के करेली, कसारी, चकिया, सिविल लाइंस स्थित संपत्तियों पर कार्रवाई कर रही है। बता दें कि अतीक अहमद ५ बार विधायक हो रह चुके हैं, उनपर करीब १२० मुकदमें दर्ज हैं, पिछले करीब १५ साल से अधिकतर वक्त वह जेल में ही रहे हैं।ओवैसी ने कहा कि जेल में 27 फीसदी मुसलमान हैं और स्कूल में मुस्लिम बच्चें ड्राप आउट कर रहे हैं। हर कास्ट की आइडेंटिटी पॉलिटिक्स है। लेकिन मुस्लिम के नाम पर साम्प्रदायिक राजनीति करने के आरोप लगने लगते हैं। ओवैसी ने कहा कि रुदौली में सपा के लोग बताएं कि वहां ज़ैदी क्यों हारे और यादव क्यों जीते। ”

ओवैसी ने कहा कि यूपी में 37 फीसदी बीजेपी एमएलए ,116 एमपी के खिलाफ आपराधिक मुकदमें हैं। इनमेंसे 30 फीसदी के खिलाफ़ गंभीर मुकदमें दर्ज हैं। जेडीयू में भी कई लोगों के ऊपर आपराधिक मुकदमे हैं। उन्‍होंने बताया कि मार्च में आई एक रिपोर्ट में में 77 केसे जो मुजफ्फर नगर दंगो के मामले थे वो राज्यसरकार ने वापस ले लिए। खुद सीएम ने अपने ऊपर लगे मुकदमे वापस लिए हैं।

त्रिवार्षिक चुनाव व सम्मेलन: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव आज

ओवैसी ने कहा कि यूपी में केवल संगीत, सुरेश, कुलदीप और अजय नाम के लोगों के ही मुकदमे वापस होते हैं, अतीक शफीक नाम के लोगों से चिढ़ है। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुये एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी तीन दिवसीय यूपी दौरे पर हैं। ओवैसी अध्योध्या से आज अपनी  पार्टी का चुनावी शंखनाद करेंगे।

Related Post

CM Yogi

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर एक माह में रिपोर्ट दें: सीएम योगी

Posted by - September 23, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) की तैयारियों के तहत राज्य के…
पीएम मोदी से उद्धव ठाकरे की मुलाकात

पीएम मोदी से उद्धव ठाकरे ने बेटे आदित्य के साथ की मुलाकात

Posted by - February 21, 2020 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास 7 लोक…
Vindhyavasini Dham

विन्ध्यवासिनी धाम आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही डिजिटल समाधान उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

Posted by - March 25, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर पर्यटन के लिहाज से नए प्रतिमान स्थापित कर रही योगी…
CORONA in UP

कोरोना ने तोड़े इस साल के सारे रिकॉर्ड, यूपी में 8,490 केस, 26 डॉक्टर-कर्मचारी भी पॉजिटिव

Posted by - April 8, 2021 0
लखनऊ। देशभर में कोरोना का खौफनाक मंजर फैला हुआ है। कोरोना ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पूरे देश में…
CM Yogi

धर्मपाल सिंह के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, मां के निधन पर जताई शोक संवेदनाएं

Posted by - July 7, 2025 0
लखनऊ/बिजनौर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भगवती देवी के निधन पर सोमवार को…