Bahraich Accident

खड़े ट्रक में जा घुसी सवारियों से भरी फोर्स जीप, 10 घायल

988 0

Bahraich Accident : बीती रात्रि करीब 09:30 बजे मुंबई व आसाम से आए हुए प्रवासियों को बहराइच से नानपारा की तरफ ले जा रही फोर्स जीप नंबर यूपी 32 ईएन 1729 थाना मटेरा क्षेत्र अंतर्गत किशुनपुर माफी चौराहा पर पहले से खराब खड़ी ट्रक नंबर एमपी 06 एचसी 1018 में पीछे से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। फोर्स जीप में सवार सभी 10 यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा जीप के अंदर फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालने के उपरान्त गम्भीर रूप से घायल 05 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।

घायलों में सोहन पासवान, ओंकार, छोटू, सनेही लाल निवासीगण बुझिया थाना नानपारा, प्रवीण कुमार निवासी बनिया फाटा, मुकीम खान निवासी सोनरई थाना मटेरा, जाहिद शेख निवासी नारायनपुर कला थाना नानपारा, मनोज कुमार निवासी माघी थाना नानपारा सहित दो अन्य अज्ञात शामिल है।

 ट्रक व टैम्पों में भिड़न्त, महिला की मौत,  चालक घायल

कैसरगंज, बहराइच। टोल प्लाजा कैसरगंज के पास एक ट्रक यूपी 78 एटी 1640 के चालक द्वारा एक टेम्पो में टक्कर मार दी गयी। जिसमे टेम्पो चालक संदीप पुत्र महाराजदीन निवासी बघमरा गजधारपुर थाना फखरपुर व टेम्पो में सवार महिला सुधा पाठक आशा बहू निवासी टड़वा अल्पी मिश्र गजधारपुर थाना फखरपुर गंभीर रूप से घायल हो गई।

टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कैसरगंज भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान घायल महिला सुधा पाठक की मृत्यु हो गयी। जबकि टेम्पो चालक का इलाज चल रहा है। ट्रक व टेम्पो पुलिस सुरक्षा में थाना परिसर खड़ा करा दिया गया है।

Related Post

स्‍वतंत्र देव सिंह ने काली बाड़ी मंदिर में की कामना, यूपी चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीते बीजेपी

Posted by - September 28, 2021 0
गोरखपुर। बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह गोरखपुर की काली बाड़ी मंदिर में मत्‍था टेककर 2022 के विधानसभा चुनाव में…
AK Sharma

डबल इंजन की सरकार में जितना कार्य हुआ है, उतना कार्य अबतक कभी नहीं हुआ: एके शर्मा

Posted by - September 10, 2024 0
पहसा। रतनपुरा बाजार स्थित मां काली माता मंदिर परिसर में सदस्यता महाअभियान के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। ऊर्जा मंत्री एके…
Naresh Tikait in Ayodhya

अयोध्या पहुंचे नरेश टिकैत, ‘रामलला’ से की कृषि कानून वापस लेने की प्रार्थना

Posted by - February 25, 2021 0
अयोध्या। राम नगरी पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने हनुमानगढ़ी व रामलाला के दर्शन…