बद्रीनाथ हाईवे पर टूटी चट्टान, बड़ेथी में ऑलवेदर रोड का 20 मीटर हिस्सा ढहा

991 0

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे चमधार में मलबा आने से मंगलवार शाम को बंद हो गया था। श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच वैकल्पिक रूट पर यातायात संचालित हो रहा है। उधर, सिरोहबगड़, नरकोटा और घोलतीर में बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया था।

दोपहर में एनएच व ऑलवेदर रोड परियोजना की कार्यदायी संस्था ने मलबा साफ कर यातायात बहाल किया। वहीं, पीपलकोटी के पास कौड़िया में बुधवार शाम चट्टान का एक हिस्सा टूटने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया। उधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भी अवरुद्ध हो गया था, जो दोपहर में बहाल हो गया है। उधर, उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से सटे बड़ेथी में ऑल वेदर रोड का करीब 20 मीटर हिस्सा ढह गया है, जिससे एक मकान मलबे में दब गया।

दिल्ली में हो रही भाजपा की अहम बैठक, सीएम योगी और नड्डा समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल

श्रीनगर से करीब सात किमी दूर रुद्रप्रयाग की ओर चमधार में बदरीनाथ हाईवे मंगलवार देर शाम मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था। बुधवार सुबह मलबा हटाने का काम शुरू हुआ, लेकिन तेज बारिश की वजह से काम नहीं हो पाया। लोनिवि एनएच खंड के अधिशासी अभियंता बीआर मिश्र ने बताया कि चमधार में मशीनें मलबा हटा रही हैं। वहीं, चौकी इंचार्ज कलियासौड़ एसआई अजय कुमार ने बताया कि हाईवे अवरुद्ध होने की वजह से श्रीनगर- खिर्सू-खेड़ाखाल-खांकरा, डुंगरीपंथ-खेड़ाखाल और चमधार-बुघाणी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया गया है।

Related Post

CM Dhami

लोक संस्कृति को विकास से जोड़ने की दिशा में सरकार निरंतर कार्यरत : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - January 31, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने दिल्ली के रोहिणी में ‘हम सबका उत्तराखण्ड’ संस्था द्वारा आयोजित ‘उत्तराखण्ड…
Bus fell into Alaknanda river

अलकनंदा नदी में गिरी यात्री बस; तीन की मौत

Posted by - June 26, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप एक टेंपो-ट्रेवलर गुरुवार सुबह अलकनंदा नदी (Alaknanda River)…
CM Dhami

रावण जैसे अहंकारी और अधर्मी के अंत और भगवान श्रीराम के गुणों का स्मरण कराता है दशहरा: धामी

Posted by - October 12, 2024 0
देहरादून। देहरादून सहित प्रदेश भर में दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रावण दहन होते ही परेड मैदान श्रीराम की…

हरिद्वार में खुलेगा कैंसर अस्पताल, टाटा इंस्टीट्यूट से होगा अनुबंध- अनिल बलूनी

Posted by - August 20, 2021 0
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि हरिद्वार और हल्द्वानी में इस साल के आखिर तक कैंसर के इलाज की…