उत्तराखंड मे हाईवे पर जोशीमठ और पीपलकोटी के बीच आया मलबा

645 0

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित शुक्रवार को राज्य भर में बादल छाए हुए हैं और बारिश की प्रबल संभावना बन रही है। राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में शुक्रवार तड़के बारिश भी हुई। जिसके बाद दोहपर एक बजे फिर देहरादून में झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं देहरादून-दिल्ली हाईवे भी मोहंड के पास चट्टान दरकने से करीब सवा घंटे बाधित रहा।

मसूरी में सुबह कोहरा छाया रहा। यहां भी बारिश का मौसम बना हुआ है। हल्द्वानी में बारिश से कालाढुंगी रोड में  जलभराव हो गया।बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ और पीपलकोटी के बीच टंगणी में भारी मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। यहां यात्रियों को ले जा रही रोडवेज की बस फंस गई है। जिले में अभी मौसम सामान्य है और 17 संपर्क मार्ग बंद चल रहे हैं।

अकाउंट लॉक कर सकते हो मगर मेरी आवाज बंद नहीं कर सकते-राहुल का सरकार पर हमला जारी

शुक्रवार की सुबह यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के कारण खरादी-कुथनौर के बीच बंद हो गया। जिससे आवाजाही बाधित हो गई। हालांकि बाद में मार्ग खोल दिया गया। यहां अभी भी पहाड़ से मलबा और बोल्डर आने का खतरा बना हुआ है। उत्तरकाशी में बादल छाए हैं। यहां रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू है।

Related Post

Cloudburst in Chamoli and Rudraprayag

उत्तराखंड में भारी तबाही, चमोली और रुद्रप्रयाग में बादल फटने से बिगड़े हालात

Posted by - August 29, 2025 0
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। चमोली जिले के देवाल तहसील के मोपाटा…
CM Dhami

CM धामी ने अधिकारियों को गड्ढों, जलापूर्ति, वन अग्नि नियंत्रण पर करने का दिया निर्देश

Posted by - April 7, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जिलों में सार्वजनिक सेवा वितरण पर अधिक ध्यान देने का…

कांवड़ यात्रा रोकने के लिए मुस्तैद उत्तराखंड सरकार, पूरा हरिद्वार सील

Posted by - July 15, 2021 0
कोरोना संकट के बीच हरिद्वार कुंभ के आयोजन को लेकर आलोचना झेलने के बाद उत्तराखंड सरकार कांवड़ यात्रा को लेकर…
CM Dhami

₹249.56 करोड़ की सहायता से मजबूत होगा प्रदेश का आधारभूत ढांचा: सीएम धामी

Posted by - December 15, 2025 0
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य को विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना 2025-26 के अंतर्गत ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त जारी…
CM Dhami

CM Dhami ने छात्रों के लिए नौ मोबाइल साइंस लैब का किया उद्घाटन

Posted by - April 8, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी जिलों के सरकारी स्कूलों में…