उत्तराखंड मे हाईवे पर जोशीमठ और पीपलकोटी के बीच आया मलबा

667 0

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित शुक्रवार को राज्य भर में बादल छाए हुए हैं और बारिश की प्रबल संभावना बन रही है। राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में शुक्रवार तड़के बारिश भी हुई। जिसके बाद दोहपर एक बजे फिर देहरादून में झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं देहरादून-दिल्ली हाईवे भी मोहंड के पास चट्टान दरकने से करीब सवा घंटे बाधित रहा।

मसूरी में सुबह कोहरा छाया रहा। यहां भी बारिश का मौसम बना हुआ है। हल्द्वानी में बारिश से कालाढुंगी रोड में  जलभराव हो गया।बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ और पीपलकोटी के बीच टंगणी में भारी मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। यहां यात्रियों को ले जा रही रोडवेज की बस फंस गई है। जिले में अभी मौसम सामान्य है और 17 संपर्क मार्ग बंद चल रहे हैं।

अकाउंट लॉक कर सकते हो मगर मेरी आवाज बंद नहीं कर सकते-राहुल का सरकार पर हमला जारी

शुक्रवार की सुबह यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के कारण खरादी-कुथनौर के बीच बंद हो गया। जिससे आवाजाही बाधित हो गई। हालांकि बाद में मार्ग खोल दिया गया। यहां अभी भी पहाड़ से मलबा और बोल्डर आने का खतरा बना हुआ है। उत्तरकाशी में बादल छाए हैं। यहां रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू है।

Related Post

DM Savin Bansal

ठेकेदार को काम सौंप इतिश्री न करें विभाग, विभाग साइट पर अपनी निगरानी में पूरा कराए काम

Posted by - May 17, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री की प्रेरणा और मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) जनपद देहरादून में सजगता के साथ विकास…
Birni Aankhi

उत्तराखंड के अपने ओटीटी “वीडियोज अलार्म” पर रिलीज हुई फ़िल्म “बिरणी आंखी”

Posted by - January 17, 2026 0
उत्तराखंड के पहले ओटीटी “वीडियोज अलार्म” पर गढवाली फिल्म “बिरणी आंखी” (Birni Aankhi) आज रिलीज हुई, इसी के साथ उत्तराखंड…