Baba Vishwanath

काशी में स्वर्णमंडित मंडप में होगा बाबा विश्वनाथ का विवाह

387 0

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की आध्यत्मिक नगरी वाराणसी में इस साल की महाशिवरात्रि (Mahashivratri) ख़ास होने वाली है। देवाधिदेव श्रीकाशी विश्वनाथ ( Baba Vishwanath) का विवाह इस साल स्वर्णमंडित मंडप में होगा।

नव्य भव्य और दिव्य श्रीकाशी विश्वनाथ धाम ( Kashi Vishwanath Dham) के निर्माण के समय 60 किलो सोने से इसे पूरी तरह से स्वर्णमंडित किया गया था। अब बाबा विश्वनाथ और मां गौरा के साथ नवनिर्मित धाम के स्वर्णीम आभा में 18 फ़रवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा जहां रात भर उत्सव का माहौल होगा।

ना आमंत्रण, ना निमंत्रण फिर भी दुनियाभर के शिवभक्त बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) के विवाह उत्सव महाशिरात्रि के दिन काशी में बाराती बनने के लिए लालायित रहते हैं। बाबा विश्वनाथ के विवाह का महापर्व इस साल बेहद खास होगा, क्योंकि वर्ष 1835 में महाराजा रणजीत सिंह के गुंबज को स्वर्णमंडित कराने के बाद, प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को धरताल पर उतारते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने विस्तार दिया। 13 दिसम्बर 2021 को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का पीएम ने लोकार्पण किया।

इसी दौरान बाबा (Baba Vishwanath) को गुप्तदान में 60 किलो सोना मिला जिससे गर्भगृह और बाहरी दीवार को स्वर्ण मंडित किया गया है। अब इस स्वर्ण मंडित गर्भगृह में पहली बार भक्त बाबा का विवाह उत्सव मनाएंगे।

भगवान शंकर के त्रिशूल पर बसी काशी जहां देवाधिदेव महादेव खुद विराजते है। तीनों लोक से न्यारी काशी में शिव भक्त बाबा के विवाह में शामिल होने के लिए बड़ी तादात में आ सकते हैं। इसके लिए प्रसाशन तैयारियों में जुटा।

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि में भक्त गंगा द्वार से भी दर्शन के लिए जा सकेंगे। साथ ही भक्तो की संख्या का अनुमान लगते हुए सड़कों पर भी बैरिकेटिंग की जा रही है, जिससे श्रद्धालु कतारबद्ध होकर आराम से दर्शन कर सकें।

Related Post

UP

प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए टीम यूपी है तैयार

Posted by - April 11, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (UP) की विशाल जनसंख्या के लिए श्रेष्ठ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध (Best health facilities) कराना एक…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने फरवरी माह के अंत तक शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं का KYC करने के दिये निर्देश

Posted by - February 21, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को…
AK Sharma joined the Waqf Reform Public Awareness Campaign

भारत के प्रत्येक नागरिक को अपनी संपत्ति को संरक्षित करने का प्राप्त है अधिकार: एके शर्मा

Posted by - May 5, 2025 0
लखनऊ/मऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) सोमवार को मऊ के मंगलम बहुउद्देशीय भवन,…
Startup

स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन

Posted by - March 11, 2026 0
स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थ लखनऊ। उत्तर प्रदेश तेजी से देश के उभरते हुए…