Ultrasound

गर्भवतियों को फ्री अल्ट्रासाउंड के लिए सबसे अधिक आजमगढ़ में जारी किये गये ई रुपी वाउचर

328 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेशवासियों को सुगम, सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए लगातार अहम कदम उठा रहे हैं। इसी के तहत योगी सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर फ्री अल्ट्रासाउंड (Free Ultrasound)  की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए गर्भवतियों को ई रुपी वाउचर जारी किये जा रहे हैं। 9 नवंबर तक 14 लाख से अधिक वाउचर जारी किये गये हैं। इसमें सबसे अधिक आजमगढ़ में 61 हजार से अधिक वाउचर जारी किये गये हैं जबकि दूसरे नंबर पर आगरा में 56 हजार से अधिक और तीसरे नंबर पर बदायूं में 53 हजार से अधिक वाउचर जारी किये गये। बता दें कि योगी सरकार निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर फ्री सुविधा फरवरी 2023 से उपलब्ध करा रही है।

आजमगढ़ में जारी किये गये 61,019 ई रुपी वाउचर

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य को लेकर काफी गंभीर हैं। ऐसे में योगी सरकार ने गर्भवती महिलाओं को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों (Private Ultrasound Center) पर निःशुल्क सेवाएं प्रदान करने के लिए फरवरी 2023 में ई रुपी वाउचर योजना शुरू की थी। इसका उद्देश्य महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर आवश्यक जांच की सुविधाएं को उपलब्ध कराना है ताकि उनकी और उनके अजन्मे शिशु की सेहत सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम में शासन द्वारा 9 नवंबर तक गर्भवती महिलाओं को 14,50,238 ई रुपी वाउचर जारी किये जा चुके हैं।

वहीं गर्भवती महिलाओं द्वारा 6,81,341 ई रुपी वाउचर का लाभ उठाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ में 9 नवंबर तक सबसे अधिक 61,019 वाउचर जारी किये गये हैं। इसी के साथ आजमगढ़ वाउचर जारी करने में पहले स्थान पर है जबकि दूसरे स्थान पर आगरा है, जहां 56,512 वाउचर जारी किये गये हैं। इसी तरह तीसरे नंबर पर बदायूं हैं, जहां पर 53,733 वाउचर जारी किये गये हैं।

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने उठाया था कदम

मिशन निदेशक ने बताया कि ई रुपी वाउचर जारी करने में प्रदेश के टॉप टेन जिलों में चौथे स्थान पर प्रयागराज, पांचवें स्थान पर देवरिया, छठें स्थान पर गाजियाबाद, सातवें स्थान पर गोरखपुर, आठवें स्थान पर बरेली, नौवें स्थान पर गाजीपुर और दसवें स्थान पर हरदोई है। इसी तरह सबसे कम कासगंज में 4,352 वाउचर जारी किये गये। इसके बाद भदोही में 4,876 और शामली में 5,749 ई रुपी वाउचर जारी किये गये।

योगी सरकार की ई रुपी वाउचर सुविधा का उद्​देश्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी और सुलभ बनाना है। इस योजना से न केवल महिलाओं की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित हुई है, बल्कि भ्रष्टाचार में लगाम लगाने में भी सहायक सिद्ध हुई है। यह योजना पूरी तरह से डिजिटल है, जिससे योगी सरकार की योजना का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।

Related Post

Jawaharpur Thermal Power Plant

जवाहरपुर तापीय परियोजना की 660 मेगावाट की यूनिट-दो बिजली उत्पादन के लिए तैयार

Posted by - July 13, 2024 0
लखनऊ। जवाहरपुर तापीय परियोजना ( Jawaharpur Thermal Plant)  की 660 मेगावाट की यूनिट-दो भी बिजली उत्पादन के लिए पूरी तरह…
Madarsa

यूपी के मदरसों में सुबह क्लास शुरू होने से पहले राष्ट्रगान ज़रूरी किया गया

Posted by - May 12, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा (Madarsa) शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त,अनुदानित व गैर अनुदानित मदरसों में कक्षायें प्रारम्भ होने से पूर्व…
AK Sharma

नगर आयुक्त के स्तर पर आज 59 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ: ए0के0 शर्मा

Posted by - July 6, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) द्वारा ‘सम्भव’ व्यवस्था के तहत नगरीय निकाय…
yogi

महिलाओं और बेटियों को योगी सरकार की योजनाओं से मिलेगा सीधा लाभ

Posted by - April 9, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनको स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री योगी…