आजम खान

पत्रकारों के सवाल पर भड़के आजम, कह डाली ये बात

1019 0

रामपुर। चुनाव आयोग की पाबंदी का सामना कर रहे समाजवादी पार्टी के नेता के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं। चुनाव आयोग की पाबंदी पर सवाल पूछे जाने पर आजम खान ने उन्हें धमकी दी। आयोग की आर से लगी 72 घंटे की पाबंदी पर मंगलवार यानी आज पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया तो आजम भड़क गए और उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसके लिए उन पर एफआईआर दर्ज हो सकती है।

ये भी पढ़ें :-राहुल का पीएम पर हमला- आखिरकार सभी चोरों के नाम ‘मोदी’ कैसे ? 

आपको बता दें चुनाव आयोग ने रामपुर की रैली में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर आजम खान के चुनाव प्रचार पर तीन दिनों (72 घंटे) का रोक लगाया है। चुनाव आयोग के इस रोक के बारे में सवाल पूछे जाने पर खान अपना आपा खोते दिखे और कहा, ‘आप पर एफआईआर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें :-bjp को झटका, ओमप्रकाश राजभर ने जारी की 39 प्रत्याशियों की लिस्ट 

वहीँ जयाप्रदा ने सोमवार को कहा कि वह अब तक आजम खान की अभद्र टिप्पणियों को सहन करती आई हैं लेकिन अब वह बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि आजम खान को वह अपना भाई मानती आई हैं लेकिन वह अब उनके भाई नहीं हैं। जयाप्रदा ने अखिलेश यादव से आजम खान को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की है।

Related Post

Mission Shakti 5.0

Mission Shakti 5.0: खतरनाक स्थिति में चुप न रहें, उठाएँ सुरक्षा के ठोस कदम

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti) अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन…
UP GIS

रोड शो के माध्यम से चंडीगढ़ में घरेलू निवेशकों को साधेगी ‘टीम योगी’

Posted by - January 26, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर घरेलू निवेशकों को साधने में जुटी टीम योगी (Team Yogi) शुक्रवार…