Deepotsav

सरयू तट पर राम की पैड़ी में फिर बनेगा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

510 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देशन में एक बार फिर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव (Deepotsav) को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अयोध्या में त्रेतायुग को जीवंत करने के लिए इस बार दीपोत्सव (Deepotsav)  में 18 लाख से ज्यादा दीयों को जलाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने कमर कस ली है।

इसके अलावा अयोध्या के प्रमुख 21 मंदिरों में 4.50 लाख दीये जलाए जाएंगे। पर्यटन विभाग ने सभी जिलों के डीएम को अपनी-अपनी ग्राम सभा से दस-दस दीये बनवाकर दीपदान करने को कहा है। ये सभी दीये सरयू तट पर राम की पैड़ी पर जलाए जाएंगे। विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी राम की पैड़ी पर उपस्थित रहेगी।

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को सौंपे जाएंगे दीये

प्रमुख सचिव पर्यटन, मुकेश मेश्राम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हर साल दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव (Deepotsav)  मनाया जाता है। इस बार छठवें दीपोत्सव पर राम की पैडी में 14 लाख से ज्यादा दीयों को जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराया जाएगा। पिछली बार यहां 12 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए थे।

प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को प्रत्येक ग्राम सभा से 10-10 दीये बनवाने का निर्देश दिया गया है। इन दीयों को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद को सौंपा जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी दीयों को दीपदान के संयोजक चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय प्रताप सिंह और पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र प्रसाद यादव को देंगे।

21 प्रमुख मंदिर 4.50 लाख दीयों से होंगे रोशन

पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दीपोत्सव (Deepotsav)  पर 18 लाख से ज्यादा दीये राम की पैड़ी में जलाए जाएंगे जबकि अयोध्या के प्रमुख 21 मंदिरों में 4.50 लाख दीये जलाए जाएंगे। ये दीये गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि राम जन्म भूमि पर 51 हजार, हनुमान गढ़ी पर 21 हजार दीये जलाए जाएंगे। इसी तरह कनक भवन, गुप्तार घाट, दशरथ समाधि, राम जानकी मंदिर साहबगंज, देवकाली मंदिर, भरत कुंड (नंदी ग्राम) समेत प्रमुख मंदिरों में 21 हजार दीये जलाए जाएंगे।

सीएम के टार्गेट पर नकली दवा सिंडिकेट, छह महीने में छह करोड़ की नकली दवाएं जब्त

वहीं पूरे अयोध्या को रोशन करने के लिए सामाजिक संगठनों को भी दीये वितरित किए जाएंगे। उप निदेशक ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम लीला होगी, जिसमें कई देशों के कलाकार भाग लेंगे। इसके साथ ही आतिशबाजी और लेजर शो भी होगा।

Related Post

Yogi

60 वर्ष से ऊपर की हर माता बहन को जल्द फ्री बस सेवा देंगे: सीएम योगी

Posted by - August 10, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व प्रदेशवासियों को डबल…
super-specialty hospital

महाकुम्भ 2025: श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर मिल रही मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम की सुविधा

Posted by - January 5, 2025 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को स्वस्थ और सुरक्षित महाकुम्भ बनाने के डबल इंजन की सरकार के अभियान की सफलता…
cm yogi

योगी सरकार ने अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, हैदराबाद के लखनऊ परिसर को दी स्थायी भूमि

Posted by - August 12, 2025 0
लखनऊ: अंग्रेजी एवं विदेशी भाषाओं की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योगी सरकार (Yogi Government) ने अंग्रेजी…
Magh Mela

प्रयागराज माघ मेले में कला संगम का शुभारंभ, लोक-शास्त्रीय प्रस्तुतियों से सजा संगम तट

Posted by - January 4, 2026 0
प्रयागराज : माघ मेला (Magh Mela) केवल आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन परम्परा, सांस्कृतिक विविधता और प्रशासनिक…