'एवेंजर्स एंडगेम'

‘एवेंजर्स एंडगेम’ की रफ्तार पड़ी धीमी, 5 दिन में की इतने करोड़ की कमाई

1111 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। एवेंजर्स एंडगेम जब से रिलीज हुई तब से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म लगातार बेहतर कमाई कर रही है। भारत में बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन में ही 200 करोड़ रुपए की कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है। सोमवार को हुई कमाई मिलाकर एवेंजर्स एंडगेम भारत में अब तक कुल 256 करोड़ 9 लाख रुपए का कलेक्शन कर चुकी है, इसमें से फिल्म को रिलीज करने के खर्च निकालने के बाद मार्वल स्टूडियोज की कुल कमाई 215 करोड़ रुपए रही।

ये भी पढ़ें :-ऑस्कर नामांकित निर्देशक जॉन सिंगलटन का निधन, शोक में डूबा हॉलीवुड

आपको बता दें एवेंजर्स एंडगेम ने कमाई के मामले में कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। एवेंजर्स ने केवल 5 दिनों इन बड़ी हिंदी फिल्मों की एक हफ्ते की कमाई को मात दी है। आमिर खान स्टारर दंगल ने 197.54 करोड़ रुपये, सलमान खान की टाइगर जिंदा है ने 206.04 करोड़ रुपय, संजू ने 202.51 करोड़ रुपये और बाहुबली 2 ने 247 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

ये भी पढ़ें :-एवेंजर्स’ सीरीज खत्म होने से युवती को लगा सदमा, हॉस्पिटल में करना पड़ा भर्ती 

जानकारी के मुताबिक किसी फिल्म का कुल कलेक्शन वह रकम होती है जो टिकटों की बिक्री से हासिल होती है। इसमें से फिल्म को रिलीज करने और इसे दिखाने वाले थिएटर्स के सारे खर्च निकालकर बचने वाली रकम को नेट कलेक्शन कहा जाता है।

Related Post

प्रियंका गांधी

मोदी सरकार जितना आवाज दबाएंगी, उतनी तेज आवाज उठेगी : प्रियंका गांधी

Posted by - December 19, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर…
सोनिया - स्मृति

रायबरेली से सोनिया तो अमेठी से स्मृति ईरानी आज भरेंगी नामांकन, इस दौरान मौजूद रहेंगे ये नेता

Posted by - April 11, 2019 0
रायबरेली। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आज यानी गुरुवार को रायबरेली से नामांकन दाखिल करेंगी। सोनिया कांग्रेस कार्यालय…

रिचर्ड मैडेन: ‘बॉडीगार्ड’ के लिए जीता गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड

Posted by - January 7, 2019 0
लॉस एंजेलिस। मशहूर कॉमेडियन एक्ट्रेस कैरल बर्नेट जिन्होंने दशकों तक दर्शकों को खूब हंसाया है उन्हें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह…