Automatic number plate recognition

ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे में क़ैद होगी गाड़ी, तीसरा नेत्र रखेगा अपराधियों पर नजर

481 0

वाराणसी। योगी सरकार (Yogi Government) की योजनाएं आम जनता के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। यूपी को अपराध व भय मुक़्त करने के लिए सरकार हर कदम उठा रही है। योगी सरकार (Yogi Government) पीएम के निर्वाचन क्षेत्र में एडवांस सर्विलांस सिस्टम के तहत ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (automatic number plate recognition) कैमरे लगा दी है।

जिससे शहर में प्रवेश और बाहर जाने वाली गाड़ियों पर नज़र रखा जा सके। एएनपीआर (NPR) सॉफ्ट वेयर किसी भी गाड़ी को पलक झपकते की शहर के किसी भी कोने से खोज निकालता है। जिससे अपराधियों का बच पाना अब मुश्किल होगा।

स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ.डी वासुदेवन ने बताया कि कोई भी अपराधी यदि गाडी से वाराणसी की सीमा में प्रवेश करता है, भागना चाहता है या शहर में घूम रहा है, तो वे पल भर में पकड़ा जा सकता है। वाराणसी के सीमा में प्रवेश करते ही वे तीसरे नेत्र की नज़र में कैद हो जाएगा। इसके बाद शहर के किसी भी कोने में वे छिपा होगा तो उसे मिनटों में खोजा जा सकता है।

शहर के अंदर भी यदि कोई अपराध करता है तो उसके गाड़ी का नंबर भी सॉफ्टवयेर में डाल देने पर वे किन रास्तो से गुजर रहा है इसका अलर्ट कण्ट्रोल रूम को मिलता रहेगा। इसके लिए 23 लोकेशन पर 108 ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कमरे लागए गए है। इसके अलावा ये सॉफ्टवेयर सेकड़ो में किसी भी गाडी की हिस्ट्री निकाल लेने में भी सक्षम है।

फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में हुई सेंट्रल लैब की हुई स्थापना, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक के कुल 624 पद सृजित

​डॉ.डी वासुदेवन ने बताया कि एडवांस सर्विलांस सिस्टम के तहत 400 किलोमीटर तक ऑप्टिकल फाइबर बिछाया गया है। जिसमें 720 लोकेशन पर 2183 अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए है। ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन , फेस रिकग्निशन कैमरा, स्पीड वैलेशन, ट्रिपलिंग अलर्ट यातायात और कानून व्यवस्था के लिए एडवांस सर्विलांस सिस्टम कारगर साबित हो रहा है।

जो काशी इंटीग्रेटेड कमांड कण्ट्रोल सेण्टर से जुड़ा है। पुलिस कर्मी लाइव फीड व्यूइंग सेण्टर में देख कर आवश्यक कार्यवाही सकते है। एडवांस सर्विलांस सिस्टम का प्रोजेक्ट 128 करोड़ की लगात से पूरा हुआ है।

Related Post

yogi

चेन्नई के औद्योगिक घरानों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करेगी टीम योगी

Posted by - January 8, 2023 0
लखनऊ। उद्यमियों को निवेश के लिए आमंत्रित करने उत्तर सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों का समूह चेन्नई पहुंच गया…
CM Yogi

चुनावी गणित नहीं गुरु दर्शन, गोसेवा और बालप्रेम में रमे रहे सीएम योगी

Posted by - June 2, 2024 0
गोरखपुर । लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के अगले दिन रविवार को जहां कई राजनेता चुनावी गणित…
AK Sharma

एके शर्मा ने ऊर्जा विभाग की संचालित योजनाओ में अपेक्षित प्रगति न होने पर जताई नाराजगी

Posted by - November 8, 2022 0
 लखनऊ। प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए और उपभोक्ताओ को निर्बाध व सुरक्षित विद्युत आपूर्ति प्रदान…
Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University

नेचर इंडेक्स रैंकिंग में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

Posted by - August 11, 2024 0
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (Deen dayal Upadhyay Gorakhpur University) ने नेचर इंडेक्स रैंकिंग (Nature Index Ranking) में महत्वपूर्ण सफलता…
AK Sharma

रिश्वत मांगने पर ऊर्जा मंत्री का सख्त रुख, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

Posted by - January 22, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने आज लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित…