(Attack on BJP candidate in Bengal)

बंगाल में भाजपा उम्मीदवार पर हमला, लगाया TMC पर आरोप

645 0
कोलकाता । डायमंड हार्बर से भाजपा उम्मीदवार दीपक हल्दर (Attack on BJP candidate in Bengal) पर शुक्रवार को हमला किया गया। यह हमला आज सुबह पुरुलिया कोस्टल पुलिस स्टेशन के तहत हरिदेवपुर में उनके चुनावी अभियान के दौरान हुई।

पश्चिम बंगाल में जारी चुनावों के बीच डायमंड हार्बर से भाजपा उम्मीदवार दीपक हल्दर (Attack on BJP candidate in Bengal)  पर शुक्रवार को हमला किया गया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यह हमला TMC समर्थित उपद्रवियों द्वारा किया गया था।

भाजपा नेता हल्दर ने आरोप लगाया कि यह हमला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस समर्थित उपद्रवियों और कुछ महिलाओं द्वारा किया गया था।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। एक बड़ी पुलिस टुकड़ी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। भाजपा सूत्रों ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस समर्थित उपद्रवियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर उनके उम्मीदवार पर हमला किया। घटना में दीपक हल्दर के अलावा, कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हो गए।

घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

Related Post

sachin vaje

एंटीलिया केस में वाजे का बयान- हटाना चाहते थे पवार, मनाने के लिए देशमुख ने मांगे थे दो करोड़!

Posted by - April 7, 2021 0
मुंबई। एनआईए ने कोर्ट में कहा था कि उन्हें यह पता लगाना होगा कि एपीआई रैंक के अधिकारी के पास…
सेरा सेनिटरी लिमिटेड व प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड गैलरी का हुआ शुभारम्भ

सेरा सेनिटरी लिमिटेड व प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड गैलरी का हुआ शुभारम्भ

Posted by - March 2, 2021 0
मोहनलालगंज कस्बे में स्थित यूपी एसबेस्टस लिमिटेड परिसर में सोमवार को उपल सुपरसेन्टर के अन्तर्गत सेरा सेनिटरी लिमिटेड व प्रिज्म…
Jewar Airport

2047 तक हर जिले को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ेगा यूपी, निवेश और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

Posted by - September 5, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित यूपी (Viksit UP) बनाने के संकल्प में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने…