एटीएस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

एटीएस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

813 0

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद नरोधी दस्ते (एटीएस) ने दो ऐसे बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी दस्तावेजों के जरिये अपने भारतीय नागरिक बताकर सूबे के सहारनपुर जिले में रह रहे थे।

गिरफ्तार किये गये दोनों विदेशी नागरिक पिता पुत्र हैं और वे काफी समय से यहां अवैध रूप से रह रहे थे। इनके पास से फर्जी दस्तावेजों के जरिये बनाये गये आधार , पैन व वोटर आईडी कार्ड के अलावा बांग्लादेशी नेशनल कार्ड समेत कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को लखनऊ लाया जा रहा है।

उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत को मिली राज्य की कमान

यूपी एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि बांग्लादेश का रहने वाला एक व्यक्ति अवैध रूप से रह रहा है और वह देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। इस सूचना पर टीम को सुरागरसी में लगाया गया।

इस टीम को जांच में पता चला कि तनवीर नाम का एक व्यक्ति यूपी के सहारनपुर जिले में अवैध रूप से रह रहा है। वह यहां अपने कई साथियों के साथ शरण लिए हुए है। तनवीर अपने साथियों के साथ पुन: बांग्लादेश भागने की फिराक में है।

आईजी ने बताया कि उनकी टीम ने शुक्रवार को सहारनपुर के मण्डी थाना क्षेत्र से तनवीर और उसके पिता मोहम्मद उस्मानी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से उस्मान का भारतीय वोटर कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बांग्लादेशी नेशनल कार्ड व वहां का ही सिम कार्ड, तनवीर का आधार कार्ड व पीएनबी की चेक बुक बरामद हुई है।

आईजी एटीएस के मुताबिक दोनों आरोपियों के विरूद्ध लखनऊ स्थित एटीएस थाने में केस दर्ज किया गया है। उनको सहारनपुर से लखनऊ लाया जा रहा है।

आईजी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गयी जिसमें उन लोगों ने अपने साथ बांग्लादेश से आये कुछ और लोगों के बारे में जानकारियां दी हैं जो फर्जी दस्तावेज के जरिये यहां अवैध रूप से रह रहे हैं। इस संबंध में एटीएस की टीमें छानबीन कर रही है।

एटीएस के मुताबिक दोनों आरोपियों को शनिवार को लखनऊ न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिसके बाद उनको पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लिया जाएगा।

 

Related Post

PM Vishwakarma scheme

‘पीएम विश्वकर्मा’ के लाभार्थियों का कौशल भी निखारेगी योगी सरकार

Posted by - September 13, 2023 0
लखनऊ। पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना पीएम विश्वकर्मा (PM Vishwakarma)  को उत्तर प्रदेश में वृहद स्तर पर लागू किए जाने…
UP panchayat Election 2021

यूपी : पहले चरण के 18 में से 10 जिलों में जिला पंचायत सदस्य चुनाव में BJP उम्मीदवारों की सूची जारी

Posted by - April 2, 2021 0
लखनऊ। भाजपा ने यूपी पंचायत चुनाव (Up panchayat chunav)के पहले चरण के 18 जिलों में से 10 जिलों में जिला…
CM Yogi

आकांक्षात्मक क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश आगे, मुख्यमंत्री ने जताई प्रतिबद्धता

Posted by - June 29, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनभागीदारी, नवाचार, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन को आकांक्षात्मक विकास खंड एवं आकांक्षात्मक जनपद…