आतंकियों की शरणस्थली बना दुबग्गा!

659 0

लखनऊ। राजधानी का ठाकुरगंज और काकोरी इलाका आतंकियों की शरणस्थर्ली बनता जा रहा है। खासकर इन दोनों थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित दुबग्गा इलाका संदिग्ध लोगों के शरण लेने के लिए मशहूर होता जा रहा है। इसका नतीजा है कि यूपी एटीएस ने दुबग्गा इलाके से पिछले साढ़े चार साल में दो बड़े आपरेशन कर विभिन्न संगठनों के आतंकियों की धरपकड़ की है। साढ़े चार साल पहले इसी इलाके मेें 13 घंटे तक चले आपरेशन एटीएस ने आतंकी सैफुल्लाह का मार गिराया था और रविवार को इसी इलाके से अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार किये गये।

8 मार्च 2017 को दुबग्गा में एक मकान के भीतर आतंक सैफुल्लाह के मारे जाने के बाद राजधानी पुलिस अधिकारियों ने घोषणा की थी कि इस इलाके मेें विशेष अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों की पहचान की जाएगी, लेकिन कुछ दिन ये अभियान चला, उसके बाद बंद कर दिया गया। इसका नतीजा ये निकला कि यूपी एटीएस को इसी इलाके में दोबारा आतंकियों के शरण लेने की सूचना मिली और रविवार को यहां से अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार किये।

आतंकी गतिविधियों के चलते कई शहरों में हाई अलर्ट

बता दें कि गत 8 मार्च 2017 को दुबग्गा में हाजी कॉलोनी के एक घर में लगभग 13 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद आतंकी सैफुल्ला को पुलिस ने मार गिराया था। मुठभेड़ के बाद पुलिस को घर की तलाशी में उसका शव मिला। पुलिस ने मकान में दो संदिग्धों के छिपे होने की शंका जाहिर की थी, लेकिन आॅपरेशन में केवल एक का शव ही मिला। इस आपरेशन में एटीएस ने मिर्ची बम व आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया था लेकिन आतंकी ने किसी भी तरह से समर्पण करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद एटीएस दीवार तोड़कर अंदर गई और आतंकी को मार गिराया।

गौरतलब है कि एटीएस को हाजी कॉलोनी में आतंकी के छिपे होने की सूचना कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र से पकड़े गए फैजल नाम के आतंकवादी ने दी थी। यह भी पता चला था कि हाजी कॉलोनी में छिपे आतंकवादी के पास एसएलआर और एके-47 जैसे अत्याधुनिक असलहे और गोला-बारूद है। इस इनपुट के बाद एटीएस के आईजी अपनी टीम लेकर हाजी कॉलोनी मस्जिद के बगल में स्थित मकान पर छापेमारी की थी, जिसमें सैफुल्लाह मारा गया था।

महत्वपूर्ण बात ये है कि सैफुल्ला के मारे जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने सबक नहीं लिया और इसका फायदा उठाते हुए दुबग्गा में रहकर अलकायदा जैसे खूंखार संगठन के आतंकवादी अपनी जड़ें मजबूत करने में जुटे थे।

Related Post

Kukrail Night Safari

अप्रैल से होगी सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ के निर्माण से जुड़े कार्यों की शुरुआत

Posted by - March 22, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रही योगी सरकार जल्द ही ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर…
CM Yogi

नागरिकों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : सीएम योगी

Posted by - September 27, 2023 0
लखनऊ । इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव (India Smart City Conclave) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यूपी के शहरों को…
Har Gaanv Taalab

लखीमपुर खीरी ने रचा जल संरक्षण का इतिहास, योगी सरकार के प्रयासों से एक महीने में बने 1030 तालाब

Posted by - June 18, 2025 0
लखनऊ/लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि…
CM Yogi

सशस्त्र बल मात्र रक्षा ढांचा नहीं, यह राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नींव भी: सीएम

Posted by - September 3, 2024 0
लखनऊ : सशस्त्र बल केवल एक रक्षा ढांचा मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारी राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नींव…