pm modi

पश्चिम बंगाल और असम में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे मोदी

836 0

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में पीएम मोदी v आज पूर्वाह्न 11 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा असम के करीमगंज में भी पीएम मोदी की चुनावी रैली होनी है।

पश्चिम बंगाल की रैली के संबंध में पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर लिखा कि ‘खुशी है कि कल, 18 मार्च को पश्चिम बंगाल की मेरी बहनों और भाइयों के बीच होने का अवसर मिलेगा।’ उन्होंने कहा कि वे पुरुलिया में एक रैली को संबोधित करेंगे। बकौल पीएम मोदी, ‘पश्चिम बंगाल में, परिवर्तन की इच्छा है। बीजेपी के सुशासन के एजेंडे से लोग खुद को जोड़ पा रहे हैं।’

चुनावी रैलियों के संबंध में पीएम मोदी के ट्वीट

इसके अलावा असम की रैली के संबंध में पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर लिखा कि करीमगंज में रैली के दौरान इस महान राज्य के लोगों के बीच रहूंगा। उन्होंने कहा कि असम में पिछले 5 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव हुए हैं। पीएम मोदी ने लिखा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विकास का एजेंडा जारी रखने के लिए लोगों का आशीर्वाद चाहता है।

पूर्वोत्तर राज्य असम में फिलहाल भाजपा नीत एनडीए की सरकार है. 126 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में भी भाजपा पूरी ताकत से प्रचार में जुटी है। चुनाव आयोग ने असम में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराने का फैसला लिया है। पहले चरण का मतदान पश्चिम बंगाल के साथ ही 27 मार्च को कराए जाने हैं।

असम विधानसभा चुनाव कार्यक्रम

बुधवार को भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने असम में तीन रैलियों को संबोधित किया था। असम के होजाई में आयोजित भाजपा की रैली में योगी पूर्ववर्ती सरकारों जमकर बरसे थे। उन्होंने कहा कि तीन तलाक की बात करने वाले जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी होनी चाहिए, जो समृद्धि दे। उन्होंने कहा कि राम के बिना भारत का काम नहीं चल सकता।

Related Post

CM Yogi

लाभार्थीपरक योजनाओं में 100% संतृप्तिकरण को बनाएं लक्ष्य: मुख्यमंत्री

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।…
CM Yogi

सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा के चरणों में झुकाया शीश

Posted by - November 27, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को देव दीपावली पर तीनों लोक से न्यारी काशी पहुंचे। गंगा…
CM Dhami

प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशवासियों ने संभाली विकसित भारत संकल्प यात्रा की कमान: धामी

Posted by - December 28, 2023 0
 चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को जनपद चम्पावत के टनकपुर के रामलीला मैदान में आयोजित विकसित भारत…