cm yogi

100 नगर पालिका-नगर पंचायतों को चयनित कर होगा विकास

497 0

लखनऊ। विकास की दौड़ में पिछड़े आकांक्षात्मक जनपदों और ब्लॉक के बाद अब नगरीय निकायों (Aspirational municipal bodies) को भी इस योजना से जोड़ने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर विकास विभाग ने प्रदेश के 100 नगरीय निकायों को चिन्हित करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

खास बात यह कि इन 100 नगरीय निकायों में नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद ही शामिल होंगे। नगर निगमों को इससे अलग रखा जाएगा।

प्रारंभिक रूप से तय कार्ययोजना के अनुसार आकांक्षी नगरीय निकाय योजना में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अनुरूप स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली, सौर ऊर्जा, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और आधारभूत संरचना विकास से जुड़े मानकों के आधार पर समग्र विकास की कोशिश होगी।

हर सेक्टर के इंडीकेटर तय किए जाएंगे और सभी के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित होंगे, जिनके आधार पर इन निकायों के प्रगति की समीक्षा हो सकेगी। आकांक्षी विकास खंडों की तर्ज पर ही इन 100 आकांक्षी नगरीय निकायों की शासन स्तर से सीधी निगरानी होगी।

नैसर्गिक झील रामगढ़ताल की खूबसूरती निहारने दूर-दूर से आ रहे लोग

इस नए कार्यक्रम में नगर निगम शामिल नहीं किए जाएंगे, क्योंकि वह पहले ही स्मार्ट सिटी सहित दूसरी योजनाओं से जुड़े हैं, हालांकि नवसृजित स्थानीय निकायों को शामिल करने भी विचार किया जा रहा है। यही नहीं, संभावना इस बात की भी है कि मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को आकांक्षी नगरीय निकायों में विस्तार दिया जाए।

Related Post

Crop Damage

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति पर योगी सरकार सख्त, पूरे प्रदेश में ताबड़तोड़ कार्रवाई

Posted by - March 24, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) ने व्यापक…
CM Yogi

सरकारी कार्यालयों का करें औचक निरीक्षण, विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति जांचें: योगी

Posted by - July 5, 2024 0
बस्ती । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार पूर्वाह्न बस्ती पहुंचे। यहां पुलिस लाइन हेलीपैड पर उनका स्वागत जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ…
AK Sharma

25 करोड़ की लागत से सुगम बनेगा मऊवासियों का सफर, एके शर्मा ने तीन बस अड्डों का किया शिलान्यास

Posted by - March 14, 2024 0
मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मऊ को आज करोड़ों रुपए की सौगात…
AK Sharma interacted with traders regarding tax reforms.

ऊर्जा मंत्री ने स्वदेशी को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों को अपनाने का किया आह्वान

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने जौनपुर के कलेक्ट्रेट सभागार…
IITF-2025

उत्तर प्रदेश की महिला उद्यमियों को मिला IITF-2025 में वैश्विक उड़ान का अवसर

Posted by - November 23, 2025 0
लखनऊ। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) में उत्तर प्रदेश पवेलियन केवल उत्पादों का शो रूम ही नहीं, बल्कि यह प्रदेश…