दत्तु भोकनल

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता दत्तु भोकनल पर लगा बैन हटा

920 0

नई दिल्ली। रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) ने गुरुवार को भारतीय रोवर दत्तु भोकनल पर लगाए गए दो साल के निलंबन को हटा दिया है। बता दें कि फेडरेशन ने पिछले साल मार्च में भोकनल पर बैन लगाया था। भोकनल ने 18वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

हाल ही में खेल मंत्रालय ने बुधवार को रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) के चुनाव को अवैध ठहराते हुए उसकी मान्यता रद्द कर दी। इसके साथ ही भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को फेडरेशन की कार्यकारिणी को भंग करते हुए तदर्थ कमेटी गठित करने के लिए कहा है।

मंत्रालय ने एक फरवरी 2020 से फेडरेशन की मान्यता रद्द करने के लिए कहा है। रोइंग का ओलंपिक क्वालिफिकेशन अप्रैल में कोरिया में होना है। रोअर इस वक्त भोपाल में इस चैंपियनशिप की तैयारियां कर रहे हैं।

‘पृथ्वीराज’ से रानी ‘संयोगिता’ की झलक वायरल, देखें मानुषी छिल्लर का ये लुक

सिंगल स्कल में स्वर्ण सिंह, और दुष्यंत और डबल स्कल में अर्जुन जाट, स्वर्ण सिंह के क्वालिफाई करने की संभावना है। अगर फेडरेशन ने इस चैंपियनशिप के लिए एंट्री नहीं भेजी तो भारतीय टीम यहां भाग नहीं ले पाएगी। सिडनी (2000) से रियो ओलंपिक तक हर बार रोअर भाग लेते आए हैं।

Related Post

Rahul Gandhi

लॉकडाउन हटाने में सावधानी नहीं बरता, तो भारत को चुकाना होगा भारी खामियाजा : राहुल गांधी

Posted by - May 16, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कोविड-19 को हराने के लिए लॉकडाउन हटाने में बड़ी…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

Posted by - October 3, 2023 0
देहारादून। राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से देहरादून में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों…
जियो प्लेटफॉर्म्स

जियो प्लेटफॉर्म्स को 12 वां इंवेस्टमेंट मिला, इंटेल कैपिटल ने किया 1894 करोड़ का निवेश

Posted by - July 3, 2020 0
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के ऋणमुक्त होने के बाद भी मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला जारी…

भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन की सुविधाएं नहीं हैं किसी एयरपोर्ट से कम, जानिए क्या है खास

Posted by - July 16, 2021 0
भोपाल का हबीबगंज रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट के बाद एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ तैयार हो गया है। एक साथ 1100…