Ashok Gehlot With wife

CM गहलोत संक्रमित, PM मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

1112 0

जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी संक्रमण (Ashok Gehlot is also Corona positive) की चपेट में आ गए हैं। गहलोत ने गुरुवार को खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा, ‘कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।’ इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को ही मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता गहलोत (Sunita Gahlot) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

PM मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं गहलोत

गहलोत कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। उन्होंने फरवरी में पहला और मार्च के आखिर में दूसरा डोज लिया था। एक्सपर्ट के मुताबिक वैक्सीन की दोनों डोज के बाद कोरोना होने के बावजूद खतरा कम हो जाता है।

वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत भी संक्रमित

बुधवार को कोरोना की चपेट में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vashundhara Raje)  पुत्र और झालावाड़-बारां के सांसद दुष्यंत सिंह (Dushyant Singh) भी आ गए हैं। वहीं जयपुर विधायक अशोक लाहोटी और उनका पूरा परिवार भी कोरोना से संक्रमित है। राजस्थान में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 16,613 नए केस मिले हैं, जबकि 120 लोगों की मौत हुई है। हालांकि राहत की बात ये है कि प्रदेश में धीरे-धीरे रिकवरी रेट का ग्राफ बढ़ने लगा है। 24 घंटे में 8,303 लोग ठीक हुए हैं।

Related Post

Naxalites Encounter

बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 12 नक्सलियों को किया ढेर

Posted by - January 16, 2025 0
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में 12 नक्सली (Naxalites) मारे गए।…
रक्षा खरीद परिषद

‘मैंने वही किया, जो मुझे सही लगा, यह हमारी आस्था है कि कोई महाशक्ति है -राजनाथ

Posted by - October 11, 2019 0
नई दिल्ली। फ्रांस से पहला राफेल विमान को लेने के बाद गुरुवार रात रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भारत वापस लौट आए…
Naxalite Sammaiya Sodi

खतरनाक नक्सली सम्मैया सोड़ी ने किया आत्मसमर्पण, आठ लाख का इनाम था घोषित

Posted by - March 21, 2024 0
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।…