Asaram

Asaram को जोधपुर में एम्स भेजा गया

1262 0

जोधपुर। यहां एक अस्पताल में दो दिन तक कोविड-19 के उपचार के बाद स्वयंभू बाबा आसाराम (Asaram) को सुरक्षा कारणों से जोधपुर एम्स  (AIIMS)में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एमजी अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि आसाराम  (Asaram)  की स्थिति स्थिर है। किशोरी के यौन उत्पीड़न के मामले में वह जेल में बंद है।

उसे शुक्रवार रात को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) लाया गया और पुलिस ने इस स्थानांतरण के लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया,  आसाराम  (Asaram)  को एमजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद से उसके अनुयायियों की तरफ से उसकी एक झलक पाने के लिए अस्पताल में घुसने या उसके करीब आने के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसलिए, उसकी सुरक्षा को खतरा मानते हुए हमने एम्स  (AIIMS) भेजने का विचार बनाया जहां उसके भक्तों के लिए आस-पास आना संभव नहीं होगा।

भारत और यूपरीय संघ के मजबूत होते संबंध

एमजी अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक उसका आॅक्सीजन सैचुरेशन नियंत्रण में था और सेहत में कोई नकारात्मक परिवर्तन नहीं आया। सूत्रों ने बताया था कि 80 वर्षीय आसाराम  (Asaram)  को एमजी अस्पताल में आॅक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। उसे सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार रात एमजी अस्पताल लाया गया था।

दो दिन पहले उसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उसका इलाज शुरू किया गया था।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की गई 100 करोड़ की धनराशि

Posted by - September 10, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत मिट्ठीबेरी से परवल होते हुए…

झारखंड मे जज की मौत के मामला में 243 लोग हिरासत में, 17 गिरफ्तार और दो पुलिस अधिकारी निलंबित

Posted by - August 2, 2021 0
झारखंड के धनबाद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत के मामले में धनबाद पुलिस ने बड़ी…
CM Dhami

ऋण प्रक्रियाओं और बीमा क्लेम में सरलीकरण हो, ऋण जमा अनुपात बढ़ाने पर दिया जाए विशेष जोर- मुख्यमंत्री

Posted by - July 11, 2025 0
केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लोगों को पूरा लाभ मिले, इसके लिए लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत…