असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: मीडिया खामोश है क्योंकि ये सब मजबूत PM के रहते हुए हो रहा- रवीश कुमार

673 0

असम-मिजोरम सीमा संघर्ष विवाद पर वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने  अपने विचार व्यक्त किए, उन्होंने लिखा- मिज़ोरम और असम के मुख्यमंत्री झगड़ने लगे ट्वीटर पर, अमित शाह को हाज़िर-नाज़िर जान कर। रविश कुमार ने लिखा- पूर्वोत्तर के दो राज्यों के मुख्यमंत्री ट्वीटर पर सार्वजनिक रुप से झगड़ते रहे और ज़मीन पर दोनों तरफ के लोग आमने-सामने बने रहे। उन्होंने लिखा- दो दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर का दौरा किया था और कहा था कि पूर्वोत्तर में आंदोलन, आतंकवाद और हथियार का दौर ख़त्म हो गया है।

रवीश कुमार ने मीडिया को घेरते हुए कहा- हिन्दी प्रदेश के चैनलों में पूर्वोत्तर को लेकर वैसे ही खामोशी रहती है, मुख्यमंत्रियों के बीच कहासुनी उनके लिए ख़बर नहीं है। उन्होंने मीडिया पर तंज कस कहा- ख़बर करेंगे तो सवाल उठेंगे कि गृह मंत्री का दौरा नाकाम रहा और मजबूत नेतृत्व वाले प्रधानमंत्री मोदी के रहते ये सब हो रहा है।

पेगासस जासूसी: सरकार को घेरने के लिए एकजुट हुई विपक्षी पार्टिया, राहुल बोले- कोई समझौता नहीं होगा

इसके कुछ देर बाद असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा शर्मा भी अपना वीडियो ट्वीट किया कि कि माननीय मुख्यमंत्री जी मिज़ोरम के पुलीस अधीक्षक हम लोगों से कह रहे हैं कि जब तक आप पीछे नहीं हटेंगे तब तक उनके नागरिक न तो सुनेंगे न हिंसा रोकेंगे। ऐसे हालात में हम सरकार कैसे चला सकते हैं।जवाब में मिज़ोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथंगा ने भी हिमंता बिस्वा शर्मा को टैग किया और लिखा कि अमित शाह जी के साथ हुई सौहार्दपूर्ण बैठक के बाद भी ये हैरानी की बात है कि असम पुलिस की दो टुकड़ियों और नागरिकों ने मिज़ोरम की सीमा के भीतर घुस कर वहाँ के निवासियों पर लाठीचार्ज किया और आँसू गैस के गोले छोड़े गए।इस तरह से पूर्वोत्तर के दो राज्यों के मुख्यमंत्री ट्वीटर पर सार्वजनिक रुप से झगड़ते रहे और ज़मीन पर दोनों तरफ के लोग आमने-सामने बने रहे।

Related Post

Gita press

योगी के प्रयास ने गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष को अविस्मरणीय बनाया

Posted by - July 8, 2023 0
गोरखपुर। धार्मिक साहित्य प्रकाशन के अद्वितीय संस्थान गीता प्रेस (Gita Press) के शताब्दी वर्ष को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
CM Yogi

‘दबंगों व भू माफिया से जमीनों को कब्जे से मुक्त कराएं’, योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Posted by - November 4, 2023 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे जनता दर्शन में…
CM Dhami welcomed JP Nadda

CM Dhami ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का किया स्वागत

Posted by - May 18, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.…
CM Yogi

मीडिया से बातचीत में कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री

Posted by - February 4, 2025 0
महाकुम्भ नगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर बरसे। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री…
shakshi maharaj

साक्षी महाराज के विवादित बोल, कहा- इस्लाम में नहीं मिलेगा ‘ज्ञानवापी’ शब्द

Posted by - April 10, 2021 0
हरिद्वार। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) दो दिन से कुंभ नगरी हरिद्वार में हैं। आज निर्मल अखाड़े की…