Sameer Wankhede

समीर वानखेडे से वापस लिया गया आर्यन खान का केस, नवाब मालिक ने कसा तंज़

803 0

अब मुंबई एनसीबी इस मामले की जांच नहीं करने वाली है। ये वही केस है जिसमे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान फंस गए थे। इसके अलावा नवाब मलिक के दामाद के खिलाफ भी जो मामला चल रहा है, उसकी जांच भी अब मुंबई जोन की एनसीबी नहीं करेगी। मुंबई जोन से आर्यन समेत 6 केस वापस लिए गए।

जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई जोन के डायरेक्टर समीर वानखेड़े हैं। ऐसे में आर्यन खान और नवाब मलिक के दामाद वाले केस वापस जरूर लिए गए हैं, लेकिन मुंबई जोन के डायरेक्टर समीर ही रहने वाले हैं। कहा जा रहा है कि अब आर्यन खान और समीर खान वाले मामलों में एनसीबी की सेंट्रल टीम जांच कर सकती है।

ये भी जानकारी सामने आई है कि अब इन मामलों में समीर वानखेड़े जांच नहीं करेंगे, बल्कि एनसीबी अधिकारी संजय सिंह की अध्यक्षता में जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। ऐसे में समीर वानखेड़े से ये हाई प्रोफाइल केस वापस ले लिए गए हैं। कहा जा रहा है कि आर्यन केस के दौरान समीर वानखेड़े पर कई तरह के गंभीर आरोप लगे हैं, एक गवाह ने वसूली वाली बात भी कह दी है, ऐसे में अभी के लिए उनसे ये मामले वापस ले लिए गए हैं और संजय सिंह इस जांच को आगे बढ़ाने वाले हैं।

नवाब मलिक ने कसा तंज

अब क्योंकि केस को ट्रांसफर कर दिया गया है, ऐसे में राजनीतिक गलियारों में इस पर प्रतिक्रिया आने का दौर भी शुरू हो गया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने तंज कसते हुए कहा है कि अभी ये सिर्फ शुरुआत है, सिस्टम को जड़ से साफ करने की जरूरत है। वे ट्वीट कर लिखते हैं कि समीर वानखेड़े को पांच केस से हटाया गया। अभी 26 और मामलों की जांच होनी है। ये तो बस शुरुआत है, सिस्टम को जड़ से साफ किया जाएगा।

लेकिन नवाब मलिक के इस हमले और केस ट्रांसफर के बीच खुद समीर वानखेड़े ने भी बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक कोर्ट में उन्हीं के द्वारा एक याचिका दायर की गई थी। उस याचिका में अपील थी कि इन मामलों की जांच दिल्ली एनसीबी से करवाई जाए। समीर ने जोर देकर कहा है कि उन्हें इस जांच ने नहीं निकाला गया है।

Related Post

Vande Bharat

वाराणसी से खजुराहो के लिए नई वंदे भारत ट्रेन पर्यटन उद्योग में नया अध्याय लिखने को तैयार

Posted by - November 11, 2025 0
वाराणसी । श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण तथा काशी की जल ,थल ,नभ और रेल परिवहन की बेहतर कनेक्टिविटी…
Satpal Maharaj

सतपालमहाराज ने किया निर्माण कार्यों का लोकार्पण, बांटी सामग्री

Posted by - May 21, 2023 0
हरिद्वार। सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) मंत्री लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं…
मायावती

मायावती को अमित शाह की चुनौती स्वीकार, बोलीं- CAA, NRC व NPR पर बहस के लिए बसपा तैयार

Posted by - January 22, 2020 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) व एनआरसी (NRC) को लेकर बुधवार को गृहमंत्री…