arvind kejriwal

AAP की सरकार बनवाइए, 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी, गुजरात में बोले केजरीवाल

556 0

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat assembly election) से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सूरत में कहा कि आप प्रदेश में AAP की सरकार बनवाइए, हम 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। सूरत पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि हम सच्चे और शरीफ लोग हैं, हमें राजनीति नहीं आती।

बिजली पर हम गारंटी दे रहे हैं, सरकार बनने के तीन महीने के अंदर बिजली फ्री करेंगे। आप संयोजक ने यहां कहा कि गुजरात में 24 घंटे बिजली दी जाएगी, दुनिया के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा। सीएम ने ऐलान किया कि 31 दिसंबर 2021 के पहले के सारे बिल माफ होंगे। साथ ही गुजरात में पुराने सारे बिल माफ किए जाएंगे।

सीएम ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या गुजरात के लोगों की है महंगाई। खर्चे बढ़ते जा रहे हैं आमदनी नहीं बढ़ रही लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। महंगाई में भी सबसे ज्यादा मुश्किल हो रहा है बिजली के रेट। आप संयोजक ने कहा कि लोगों ने मुझसे कहा कि केजरीवाल जी सुना है आपने दिल्ली में बिजली मुफ्त कर दी और अब पंजाब में भी बिजली मुफ़्त हो गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ

लोग चाहते हैं गुजरात में भी बिजली फ्री हो। केजरीवाल ने आगे कहा कि पहली गारंटी हम बिजली के मुद्दे पर ले कर आए हैं। जो गारंटी दे रहे हैं वह पूरी करेंगे अगर पूरी ना हो तो अगली बार वोट मत देना। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में करके दिखाया है वही गुजरात में करके दिखाएंगे।

CM ने कहा कि बिजली की गारंटी में 3 चीज़ हैं –

गुजरात में सरकार बनते ही 3 महीने में 300 यूनिट बिजली हर महीने मुफ़्त देंगे

24 घंटे बिजली मिलेगी

31 दिसंबर तक का सारा पुराना बकाया बिल माफ करेंगे

Related Post

CM Dhami

प्रयागराज पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, कहा – यह आस्था का महासंगम

Posted by - February 9, 2025 0
महाकुम्भ नगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के पावन अवसर पर रविवार को…
Brajesh Pathak

व्हील चेयर और दवाओं का करें इंतजाम, नहीं तो अस्पताल का होगा काम तमाम

Posted by - April 2, 2022 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi government) की दूसरी पारी में उप मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य…
Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फर्जी बीएड डिग्री वाले 2823 अध्यापकों की बर्खास्तगी को बताया सही

Posted by - February 27, 2021 0
प्रयागराज। फर्जी बीएड डिग्री (Fake BEd Degree) वाले 2823 अध्यापकों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने…