army soldier

कानपुर:  जम्मू के LOC में शहीद हुआ फतेहपुर का लाल

1112 0
कानपुर । जिले के नौबस्ता में रहने वाले त्रिवेद प्रकाश कुपवाड़ा में एलओसी पर गोलीबारी के दौरान शहीद हो गए। हंसपुरम में रहने वाला शहीद का परिवार फतेहपुर स्थित पैतृक गांव के लिए रवाना हो गया है। त्रिवेद प्रकाश सेना की 6आरआर बटालियन पैरंट यूनिट 332 मीडियम रेजीमेंट में तैनात थे।

जिले के नौबस्ता में रहने वाले त्रिवेद प्रकाश जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुपवाड़ा में एलओसी पर गोलीबारी के दौरान शहीद हो गए। शहादत की सूचना आते ही पैतृक गांव नंदापुर शोक में डूब गया है। हंसपुरम में रहने वाला शहीद का परिवार पैतृक गांव के लिए रवाना हो गया है। शहीद का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह तक गांव पहुंचने की सूचना है, जिसके चलते फतेहपुर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

शोक में डूबा शहीद जवान का गांव

शहीद त्रिवेद के बड़े भाई देव प्रकाश आर्मी 16 मीडियम रेजिमेंट में हैं। वहीं त्रिवेद के पिता अरुण कुमार तिवारी भी सेना से सेवानिवृत्त जवान हैं। शहीद को गॉड ऑफ ऑनर के साथ पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। पांच भाइयों में त्रिवेद प्रकाश शहीद सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई शिवमोहन, हरमोहन गांव में रहते हैं. तीसरे नंबर के भाई वेद प्रकाश संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल कार्यालय में लिपिक हैं और उनसे छोटे देव प्रकाश सेना 16 मीडियम रेजीमेंट में जयपुर में तैनात हैं।

Related Post

semiconductor manufacturing

यूपी में लगेगा सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का ‘महाकुंभ’, योगी सरकार की नीतियां दिखाएंगी दम

Posted by - September 10, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार उत्तर प्रदेश को सेमीकंडक्टर (Semiconductor)…
Jagdeep Dhankhar

प्रेरणा मूर्ति हैं वीरांगना अहिल्याबाई होल्करः उपराष्ट्रपति

Posted by - June 1, 2025 0
आगरा: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती एक तारीख और ऐतिहासिक घटना नहीं,…
Yogi

सीएम योगी की फटकार के बाद राजस्व संबंधी मामलों के निपटारे में आयी तेजी

Posted by - October 19, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की फटकार के बाद राजस्व के पेंडिंग मामलों के निपटारे में तेजी दर्ज की गयी…