IPL

एआर रहमान और रणवीर आईपीएल समापन समारोह में लेंगे हिस्सा

627 0

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज टीसीएम प्लेटफॉर्म (TCM Platform) को एजेंसी के रूप में नियुक्त किया जो 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टाटा आईपीएल (IPL) 2022 के समापन समारोह का आयोजन करेगी। संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) समापन समारोह का मुख्य आकर्षण होंगे। बता दें कि लगभग 4 साल बाद आईपीएल (IPL) में समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

AR Rahman, Ranveer
AR Rahman, Ranveer

टीसीएम प्लेटफॉर्म (TCM Platform) की निदेशक चंदा सिंह ने कहा, “इस विशेष वर्ष में समापन समारोह के आयोजन की जिम्मेदारी दिया जाना वास्तव में एक सम्मान और सौभाग्य की बात है। क्रिकेट हमारे देश के ताने-बाने में गहराई से समाया हुआ है और रचनात्मक रूप से हम भारत की आजादी के 75 साल के जश्न और हमारी क्रिकेट उपलब्धियों के इतिहास को एक साथ लाते हैं। यह वह वर्ष भी है जब दो नई टीमें लीग में शामिल हुई हैं।”

इयान : पोलार्ड अगले साल ‘MI’ के लिए आएंगे खेलते नजर

एआर रहमान(AR Rahman), रणवीर सिंह(Ranveer Singh), सहित कई कलाकार और 500 से अधिक सहायक नर्तक इस भव्य समापन समारोह का हिस्सा होंगे। समारोह के लिए खेल के पूरे मैदान का इस्तेमाल किया जाएगा और इसका प्रसारण 29 मई की शाम 6.30 बजे से किया जाएगा।

AR Rahman, Ranveer
AR Rahman, Ranveer

समारोह की परियोजना प्रमुख रिया अग्निहोत्री ने कहा, हमने अपने तीस मिनट के कार्यक्रम के हर सेकंड को देश का मनोरंजन और रोमांचित करने के लिए बनाया है।

‘ASBA’ ने शुरू की ओलंपिक की तैयारी

Related Post

Kajol

काजोल की ‘त्रिभंगा’ जनवरी में ऑनलाइन होगी रिलीज

Posted by - November 24, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (Kajol) की फिल्म ‘त्रिभंगा’ ऑनलाइन अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। यह जानकारी काजोल ने इंस्टाग्राम…
छेड़खानी का केस

मुंबई: इस एक्टर पर नाबालिग लड़की ने दर्ज कराया छेड़खानी का केस, जांच शुरू

Posted by - February 12, 2020 0
मुंबई। फिल्म और टेलीविजन दुनिया के जाने माने अभिनेता शाहबाज़ खान के खिलाफ मुंबई के ओशिवाराा पुलिस थाने में नाबालिग…
Sara Ali Khan's 25th birthday

देखिये सारा अली खान के 25 वें जन्मदिन पर करीना ने सोशल मीडिया पर किया यह पोस्ट

Posted by - August 12, 2020 0
मुंबई। एक्ट्रेस सारा अली खान आज अपना 25वां जन्मदिन  सेलीब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर सारा को फैंस…