AK Sharma

नगर विकास मंत्री के प्रयासों पर मऊ से मुंबई की एक नई ट्रेन को मिली मंजूरी

461 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के प्रयासों से पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश को छठ पर्व (Chhath Puja) पर भारत सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने मंत्री एके शर्मा के पत्र का संज्ञान लेते हुए एवं उनके अनुरोध पर एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल गाड़ी मऊ से मुंबई तक को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय रेल मंत्री ने इस बात की जानकारी स्वयं मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) को फोन पर दी है।

लोक आस्था के इस महापर्व छठ पूजा पर भारत सरकार द्वारा मऊ से मुंबई एक नई साप्ताहिक रेल गाड़ी की मंजूरी मिलना पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश के लिए एक तोहफे से कम नहीं है। जिसके लिए प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ह्रदय से धन्यवाद् किया है।

AK Sharma

एके शर्मा (AK Sharma) ने भारत सरकार के रेल मंत्रालय से मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, मुम्बई वाया प्रयागराज, कानपुर नई ट्रेन संचालन के लिए आग्रह पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने लिखा कि पूर्वोत्तर रेलवे अंतर्गत उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ-शाहगंज-मुंबई वाया प्रयागराज-कानपुर रेल खंड पर मुंबई जाने हेतु एक मात्र ट्रेन गोदान एक्सप्रेस संचालित है। मऊ जनपद भ्रमण के दौरान आम जन मानस द्वारा संज्ञान में लाया गया कि यह ट्रेन मऊ से मुंबई तक वाया प्रयागराज, कानपुर आगरा कोटा रतलाम सूरत होकर जाती है। ट्रेन में लोगों को जगह नहीं मिलती है और काफी भीड़ भी होती है। अतः इस रूट पर एक नई ट्रेन संचालित किये जाने की आवश्यकता है। जिसका संज्ञान लेते हुए भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल गाड़ी मऊ से मुंबई तक को मंजूरी दे दी है। जिसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव ने स्वयं फोन कर मंत्री एके शर्मा को दी है।

AK Sharma

22 नवम्बर को मऊ से होगा वर्चुअल उद्घाटन

एके शर्मा (AK Sharma) ने बाताया कि उनके आग्रह पर ही आगामी 22 नवम्बर दिन बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए हरी झंडी दिखायेंगे। जिसके साक्षी हम सब पूर्वांचल वासी बनेंगे। यह नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल गाड़ी मऊ से शुरू होकर मुहम्मदाबाद गोहना, आज़मगढ़, शाहगंज, जौनपुर, प्रयाग राज होती हुई मुंबई जाएगी। उन्होंने छठ के पावन पर्व पर पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश को दिए गए तोहफे के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री को ह्रदय से धन्यवाद और प्रदेश की जनता को बधाई दी है।

एके शर्मा ने निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप सभी डिस्काम को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दिये निर्देश

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि इस नई रेल गाड़ी से पूर्वांचल के विकास के और गति मिलेगी। रेल सेवा शुरू होने से यात्री सुविधा के साथ ही मऊ एवं पूर्वांचल से वस्त्र, कृषि उत्पाद, खाद्य और अन्य सामग्रियों का परिवहन भी सुगम होगा, जिससे व्यापार और उद्योग में सुधार होगा। रेल सेवाएं एक समय पर बहुत अधिक मात्रा में सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचा सकती हैं, जिससे बाजार में सामान की उपलब्धता में सुधार होगा।

छठ महापर्व को स्वच्छ पर्व के रूप में मनाएं: एके शर्मा

इस रेल गाड़ी से सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ इनवायरनमेंटल लाभ भी मिलेगा। रेलवे ट्रांसपोर्ट पर्यावरण के लिए उत्तम है, क्योंकि अन्य परिवहन साधनों की तुलना में इसमें कम प्रदूषण और ऊर्जा की खपत होती है। इस ट्रेन से नौकरी करने वाले, व्यापारी एवं किसानों को विशेष लाभ मिलेगा।

Related Post

Butler Palace

बटलर पैलेस को ‘बुक कैफे’ बनाने की प्रक्रिया शुरू, सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर विकसित करेगी योगी सरकार

Posted by - March 18, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक इमारतों का संरक्षण कर उसे सांस्कृतिक व ऐतिहासिक केन्द्र के रूप में पुनर्स्थापित कर रही…
Veterinary pharmacists

24 वर्षों के बाद वेटनरी फार्मासिस्टों की पदोन्नति, निदेशक को धन्यवाद दिया

Posted by - January 31, 2026 0
लखनऊ: पशुपालन विभाग के फार्मेसिस्ट (Veterinary Pharmacists) संवर्ग में 24 साल की प्रतीक्षा के बाद चीफ फार्मेसिस्ट के पद पर…