अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा सांसद, कहा- सुरक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में मोदी सरकार फेल

597 0

केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर लगातार हमला बोलने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कोरोना को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को अर्थव्यवस्था, रक्षा एवं स्वास्थ्य के मुद्दे पर पूरी तरह से नाकाम करार दिया। उन्होंने कहा- आज भाजपा ने जनसंघ से मिली अपनी मूल विचारधारा की उपेक्षा की है, जिससे विपक्षी दलों को फिर से नई उम्मीद मिली है।

उन्होंने कहा- भाजपा में दूसरी पार्टियों के आए दलबदलू नेता एवं नौकरशाह राज कर रहे हैं, पार्टी के वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता बाहर बैठे हैं। इसके पहले स्वामी ने मोदी सरकार के पांच ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को असंभव बताया, कहा- इसके लिए जीडीपी दर 14.8 प्रति वर्ष होनी चाहिए।

सीएम योगी का दावा, कोरोना संकट के बीच विकसित देशों के मुकाबले यूपी में हुआ बेहतर काम

इससे पहले भी अपने धारदार सवालो के घरे मे सरकार को ले चुके है लपेटे मे अबकी बार सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि सरकार को संसद में बताना चाहिए कि जिस इस्राइली कंपनी ने भारत में फोन टैपिंग की है, उससे केन्द्र सरकार का कोई संबंध नहीं है। यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो अमेरिका के वाटरगेट कांड की तरह सच्चाई सामने आएगी और भाजपा को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वामी जो कह रहे हैं, विपक्ष को भी उसी का जवाब चाहिए।

विपक्ष जानना चाहता है कि क्या केंद्र सरकार ने इस्राइल की कंपनी से कोई करार किया था? यदि किया था तो क्या था और इस्राइल की कंपनी ने क्या करार की शर्तों का कोई उल्लंघन किया है? विपक्ष जानना चाहता है कि आखिर इस्राइल की कंपनी ने किस अधिकार और व्यवस्था के तहत विपक्ष के भारतीय नेताओं, पत्रकारों समेत अन्य का फोन टैप किया? सनद रहे कि सुब्रमण्यम स्वामी ऐसे ही कोई सवाल नहीं उठाते।

Related Post

JP Nadda was welcomed by CM Dhami at Jolly Grant Airport

जेपी नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

Posted by - February 14, 2026 0
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा…

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. रंगराजन की पत्नी की हत्या, एक हिरासत में, दो की तलाश जारी

Posted by - July 7, 2021 0
दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम की मंगलवार देर रात उनके दिल्ली आवास पर…
Kapkot

कपकोट की नई उड़ान- बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का अहम पड़ाव

Posted by - February 10, 2026 0
बागेश्वर। सुदूर पर्वतीय क्षेत्र कपकोट (Kapkot) अब एडवेंचर टूरिज्म के राष्ट्रीय मानचित्र पर मजबूती से उभर रहा है। पांच फरवरी से…
CM Dhami

जोशीमठ पुनर्वास के लिए 1,700 करोड़ रुपये मंजूर, पहली किस्त जारी: उत्तराखंड के CM धामी

Posted by - May 4, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को घोषणा की कि केंद्र सरकार ने जोशीमठ के…
delhi high court

दिल्ली हिंसाः हाईकोर्ट ने केंद्र चार हफ्ते में मांगा जवाब, अगली सुनवाई 13 अप्रैल को

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा से जुड़े भडकाऊ भाषण मामले पर गुरुवार को भी दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में…