anushka- virat

अनुष्का-विराट ने मनाया RCB टीम के साथ बेबी अनाउंसमेंट का सेलिब्रेशन

931 0

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में अनाउंस किया कि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर फैन्स को यह खुशखबरी दी। अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लिखा, ‘और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 में आ रहा है।’

आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय खेल दिवस, ऑनलाइन दिए जायेंगे पुरस्कार

अब हाल ही में (celebrates baby announcement with RCB team) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया है जिसमें टीम साथ में अच्छे मोमेंट्स एंजॉय कर रही है। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ में केक कट करते रहते हैं। इस दौरान अनुष्का ने पोल्का डॉट ड्रेस पहनी है जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है।

https://www.instagram.com/tv/CEdUuadhNTD/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके साथ ही अनुष्का के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा है। वहीं युजवेंद्र चहल ने भी इस दौरान केक कट किया क्योंकि हाल ही में उनकी रोका सेरेमनी हुई थी।

आज जाने राष्ट्रीय खेल दिवस पर कौन से खिलाडियों को दिया गया पुरस्कार

बता दें कि अनुष्का और विराट 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी में से एक है। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है।

विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने के लिए यूएई में हैं। अनुष्का भी उनके साथ हैं। अनुष्का शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह एक के बाद एक फिल्म और वेब सीरीज प्रोड्यूस कर रही हैं। कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म ‘बुलबुल’ रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं, अनुष्का ने क्लीन स्लेट प्रोडक्शन हाउस के तहत वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ प्रोड्यूस की थी।

Related Post

sahid kapoor wife meera

जानिए पति शहीद कपूर को मीरा राजपूत इस नाम से पुकारती है, यह जानकर आप भी देंगे मुस्कुरा

Posted by - August 29, 2020 0
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के चहेते कपल्स में से एक हैं। मीरा संग शाहिद ने साल 2015 में…
tapsi pannu

‘हसीन दिलरुबा’ का पहला पोस्टर रिलीज, फिल्म में तापसी का होगा दमदार रोल

Posted by - December 18, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं हाल…
फिल्म 'शर्माजी की बेटी'

फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ का निर्माण करेंगे आयुष्मान खुराना

Posted by - June 4, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ का…