Anurag Kashyap

अनुराग कश्यप बोले- रवि किशन गांजा पिया करते थे, ये दुनिया जानती है

2182 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर बीते दिनों गोरखपुर से बीजेपी  सांसद रवि किशन ने लोकसभा में मुद्दा उठाया था। जिसके बाद राज्यसभा में सांसद जया बच्चन ने उन पर निशाना साधते हुए रवि किशन को खरी-खोटी सुनाई थी। कहा था कि जिस थाली में खातें हैं। उसमें छेद नहीं करते हैं।

इसके बाद जया के समर्थन में बॉलीवुड के कई लोग आ खड़े हुए थे। तो वहीं अब निर्देशक अनुराग कश्यप ने रवि किशन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। यूट्यूब पर अपना एक इंटरव्यू देते हुए अनुराग ने कहा कि ‘रवि किशन को मैं बहुत समय से जानता हूं। वह मेरे दोस्त हैं।

कंपनियों ने कर्ज भुगतान नहीं किया​, तो गारंटर के खिलाफ हो सकती है दिवाला कार्रवाई: सीतारमण

अनुराग कश्यप ने कहा कि मेरी फिल्म मुक्काबाज में रवि किशन ने भी काम किया था। रवि अपने दिन की शुरुआत जय शिव शंकर, जय बम भोले, शिव शिव शम्भू कहकर करते हैं। एक समय ऐसा था जब वह भी गांजा पिया करते थे। यही उनकी जिंदगी है। इस बारे में सब जानते हैं। ऐसा कोई इंसान नहीं है जो न जनता हो कि रवि किशन गांजा पिया करते थे। हो सकता है उन्होंने अब छोड़ दिया हो, क्योंकि वह एक सांसद बन गए हैं।

रियलमी यूआई 2.0 स्किन को 21 सितम्बर को लॉन्च करेगी

अनुराग ने आगे कहा कि लेकिन मैं रवि को इसके लिए जज नहीं कर रहा हूं। क्योंकि मैंने कभी गांजे को ड्रग्स के तौर पर नहीं देखा। एब्यूज सही शब्द नहीं है। वह स्मोक करते थे। उन्होंने हमेशा से अपना काम सही किया है। वे कभी भी खराब नहीं थे, कभी काम में ढीले नहीं पड़े, कभी मॉन्सटर नहीं बने। उससे ऐसा कुछ नहीं जिसे लोगों से जोड़ा जाए तो जब वे अपनी बात को सही ठहराते हुए इस बारे में बात करते हैं, तो मुझे सही नहीं लगता है।

Related Post

15वें वित्त आयोग का कार्यकाल

15वें वित्त आयोग का कार्यकाल एक साल बढ़ाने पर केंद्रीय कैबिनेट की लगी मुहर

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र और राज्यों के बीच संसाधन बंटवारे का फार्मूला तय कर रहे 15वें वित्त आयोग का कार्यकाल केंद्र…
CM Yogi

बीडा में होगा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का विकास: मुख्यमंत्री

Posted by - October 29, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नवगठित बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र में एयरपोर्ट निर्माण के निर्देश दिए…