अनुपम खेर से है गुस्सा,नसीरुद्दीन शाह ने कहा – अनुपम खेर जोकर और चाटुकार हैं

831 0

नसीरुद्दीन शाह एक भारतीय फिल्म और हिंदी भाषा फिल्म उद्योग में मंच अभिनेता और निर्देशक हैं। वह भारतीय समानांतर सिनेमा में उल्लेखनीय हैं। उन्होंने अपने करियर में तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, तीन फिल्मफेयर पुरस्कार और वेनिस फिल्म समारोह में एक पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हैं। नसीरुद्दीन शाह को निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। जब यह खबर अनुपम खेर को लगी तो उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अनुपम की यह प्रतिक्रिया अप्रत्याशित थी क्यूंकि पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान नसीरुद्दीन ने अनुपम को चाटुकार और जोकर कहा था।

अनुपम ने पोस्ट में लिखा- जनाब नसीरुद्दीन शाह साहब!! कम्बख़्त निमोनिया इम्पोर्टेंस चाह रहा है। इसलिए एक दो दिनों के लिए आपके साथ हो लिया है। जल्दी से झटक दें इसे और ठीक हो जाइए!! बड़े दिनों से आपके साथ काम करने की तलब है। ख़्याल रखिये अपना! आपकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना और दुआ।

नसीरुद्दीन के मैनेजर ने एक इंटरव्यू में ये कंफर्म किया कि वे हॉस्पिटल में हैं और बताया, ‘वह दो दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्हें निमोनिया होने के कारण भर्ती कराया गया है। उनके फेफड़ों में पैच पाया गया है, इसलिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना जरूरी था। उनकी कंडीशन अभी स्टेबल है और उनको ट्रीटमेंट का असर भी हो रहा है।’

एक इंटरव्यू में नसीर ने कहा था सोशल मीडिया पर अनुपम के सरकार समर्थक रुख के बारे में बात करते हुए, नसीर ने बताया था- “अनुपम खेर जैसा कोई व्यक्ति बहुत मुखर रहा है। मुझे नहीं लगता कि उसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। वह एक जोकर है। एनएफडी और FTII से उसके जितने भी समकालीन हैं उसके चाटुकार स्वभाव को प्रमाणित कर सकते हैं। यह उसके खून में है, वह इसमें अपनी मदद नहीं कर सकता। तब अनुपम ने जवाबी कार्रवाई में कमेंट्स पर एक लंबा वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था- “इतनी सफलता प्राप्त करने के बावजूद, आपने अपना पूरा जीवन निराशा में बिताया है। अगर आप दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान और विराट कोहली की आलोचना कर सकते हैं, तो मुझे यकीन है कि मैं बहुत अच्छी कंपनी में हूं।”

Related Post

राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2020 : अब फिट इंडिया दिवस के रूप में मनेगा खेल दिवस- किरेन रिजिजू

Posted by - January 12, 2020 0
लखनऊ। केंद्रीय खेल व युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू ने रविवार को कहा कि अब से हर…
Solar

यूपीसीडा लगाएगा 12 नए सौर संयंत्र, औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ेगी हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी

Posted by - June 14, 2025 0
लखनऊ/कानपुर । उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
UP STF

STF खरीद रही आर्टिफि​शिएल इंटेलिजेंस बेस्ड क्रिमिनल डाटा क्रिएशन एंड रिट्रीवल सिस्टम

Posted by - July 5, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही यूपीएसटीएफ (UP STF) जल्द ही नये…

वो निद्रा में लीन नहीं थे बल्कि सोच रहे थे कि जनता के आक्रोश का सामना कैसे किया जाए- अखिलेश

Posted by - August 18, 2021 0
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ट्वीट करते हुए तंज कसा है कि वो…

13 साल बाद बड़े परदे पर शिल्पा का कमबैक, अब इस फिल्म में आएंगी नजर

Posted by - August 1, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आखिर अपनी बड़े परदे कमबैक फिल्म के नाम का एलान कर ही दिया।…