Anupam, Anil

अनुपम-अनिल एक साथ देखने पहुंचे RRR

570 0

मुंबई। अनुपम खेर (Anupam Kher) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) के बीच बढ़िया दोस्ती है। दोनों सोशल मीडिया पर भी अक्सर एक-दूसरे का जिक्र करते रहते हैं। सोमवार को दोनों साथ में एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर देखने पहुंचे।

अनुपम खेर (Anupam Kher) ने वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों दोस्त मजेदार बातचीत करते दिख रहे हैं। अनुपम खेर बोलते हैं कि ऐसा लग रहा है कि हम 1000 साल बाद साथ फिल्म देखने आए हैं। वहीं अनिल कपूर (Anil Kapoor)  कहते हैं कि लग रहा है कि अनुपम खेर के साथ डेट पर आया हूं। इस बीच अनिल कपूर थार का प्रमोशन भी करते हैं। इस फिल्म में उनके बेटे यशवर्धन नजर आने वाले हैं।

जानिए क्या है दीपिका की नेटवर्थ

अनुपम खेर (Anupam Kher) ने शेयर किया वीडियो

अनुपम खेर (Anupam Kher) और अनिल कपूर (Anil Kapoor)   ने साथ में कई फिल्में की हैं। दोनों के बीच पुरानी दोस्ती है। दोनों ऐक्टर साथ में राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) देखने पहुंचे। अनुपम खेर ने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट करके लिखा है, एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) देखने अपने प्यारे दोस्त के साथ बहुत साल बाद थिएटर गया। फिल्म से पहले हम दोनों की मजेदार बातचीत।

कंगना ने सीएम योगी से की मुलाकात, फैंस के साथ साझा की तस्वीर

अनिल कपूर (Anil Kapoor)  ने मांगा आशीर्वाद

वीडियो में अनिल कपूर बोलते हैं, मिस्टर अनुपम खेर और मैं बहुत साल बाद साथ में फिल्म देखने आए हैं। इस पर अनुपम बोले, 1000 साल क्योंकि हम अपने प्रीमियर पर आते थे। अनिल बोलते हैं, मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं सेंट जेवियर्स कॉलेज में हूं और डेट पर आया हूं। वे बताते हैं कि राजामौली की आरआरआर (RRR) देखने आए हैं।

Anupam, anil
Anupam, anil

अनुपम खेर बोलते हैं कि वह उनके फैन हैं। इस पर अनिल बोले, 6 को थार रिलीज हो रही है तो इसकी भी पब्लिसिटी कर दो। अनुपम बोलते हैं, मिस्टर राजामौली और मुझमें एक चीज कॉमन है कि हम दोनों 300 करोड़ क्लब में हैं। हो सकता है कि वह कुछ ज्यादा हों। इस पर अनिल कपूर बोलते हैं, मैं 30 करोड़ ही कमा लूं तो बहुत खुश हो जाऊंगा। वह अनुपम से आशीर्वाद भी लेते हैं।

कंगना रनोट ने करियर को लेकर किया बड़ा खुलासा

 

Related Post

अक्षय कुमार को स्टार बनाया है उनके डेडिकेशन ने निहारिका रायज़ादा

Posted by - July 1, 2019 0
टैलेंटेड अभिनेत्री निहारिका रायजादा, जो अपनी अपकमिंग फिल्म “सूर्यवंशी” में अक्षय कुमार के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने…
Randeep Hooda hospitalized for major surgery

अभिनेता रणदीप हुड्डा बड़ी सर्जरी के लिए अस्पताल में हुए भर्ती, जाने पूरी खबर

Posted by - August 26, 2020 0
नई दिल्ली। हालिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda hospitalized) को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया…
मिमी चक्रवर्ती

बंगाल की इस खूबसूरत सांसद की बोल्ड तस्वीरें आपको कर देंगी दीवाना

Posted by - January 18, 2020 0
कोलकाता। टीएमसी सांसद नुसरत जहां के साथ ही एक और बंगाली एक्ट्रेस संसद में पहुंची हैं। अभिनेत्री नुसरत जहां की…