Bus

परिवहन निगम की बसों में लगाया जाएगा एंटीस्लीप डिवाइस

341 0

लखनऊ। बस में यात्रा करने वालों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार रोडवेज बसों (Roadways Buses) में जल्द ही एंटी स्लीप डिवाइस (Antisleep Device) लगाने जा रही है।

प्रायोगिक तौर पर अभी यह 10 बसों में लगाया जा रहा है। इस डिवाइस को लगाने में करीब 14 हजार रुपए प्रति यूनिट खर्च आएगा।

प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों (Roadways Buses) में एंटी स्लीप डिवाइस लगाए जाने के लिए एजेंसी का चयन हो चुका है। उन्होंने बताया कि मेसर्स इनसेप्टम टेक्निका सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड का चयन विभाग द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि यह सफल रहा तो जल्द ही प्रथम चरण में 680 बसों में एंटी स्लीप डिवाइस लगाई जाएगी।

टिहरी झील में 24 नवंबर से होगा अंतर्राष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल

उन्होने बताया कि एंटी स्लीप डिवाइस लोगों के सुरक्षा के लिए बहुत ही कारगर साबित होगा। एक्सीडेंट की आशंका को देखते हुए इस एंटी स्लीप डिवाइस के माध्यम से एलईडी पर ब्लिंक होने लगेगा, जो की नाइट मोड में 5 से 8 सेकंड तथा डे-मोड में 6 से 9 सेकंड का होगा। तत्पश्चात बजर की आवाज़ आनी शुरू होगी। इसके पश्चात् सायरन बजेगा, तत्पश्चात एसएमएस मुख्यालय पर पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लाउड पर डाटा भी स्टोर हो जाएगा।

Related Post

road safety

यातायात के ‘रक्षक’ बनेंगे युवा, परिवहन विभाग ने स्काउट्स और एनसीसी कैडेट्स को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर

Posted by - January 27, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और जनहानि को न्यूनतम करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा सड़क…
Child Helpline

प्रदेश के 9 रेलवे स्टेशन और 9 बस स्टैंड पर स्थापित की गई चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट

Posted by - April 5, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा और सहायता को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व…
CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संगम में लगाई पावन डुबकी

Posted by - January 19, 2025 0
महाकुम्भनगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने रविवार सुबह महाकुम्भ (Maha Kumbh) में त्रिवेणी संगम में स्नान…