Ananya Pandey

दीपिका पादुकोण को लेकर अनन्या पांडेय ने कही ऐसी बात

1814 0

मुंबई। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री अनन्या पांडेय (Ananya Pandey) बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण के साथ काम कर रही हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि इससे डरने की कोई बात नहीं है। अनन्या दीपिका को सबसे बड़ी स्वीटहार्ट कहती है। अनन्या शकुन बत्रा की अगली फिल्म में दीपिका के साथ काम कर रही हैं, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं।

दीपिका बहुत प्यारी हैं, जितनी खूबसूरत वह बाहर से हैं, अंदर से भी उतनी ही खूबसूरत हैं

यह पूछे जाने पर कि क्या वह दीपिका के साथ काम करने से डरती हैं। अनन्या पांडेय (Ananya Pandey) ने बताया कि बिल्कुल नहीं। दीपिका बहुत प्यारी हैं, जितनी खूबसूरत वह बाहर से हैं, अंदर से भी उतनी ही खूबसूरत हैं। वह सचमुच मेरी बहन की तरह हैं। हमारा वास्तव में अच्छा रिश्ता है।

बर्ड फ्लू के दौरान जानें चिकन खाना कितना है सुरक्षित?

अनन्या ने कहा कि उसने हम सभी को सेट पर सहज महसूस कराने के लिए वास्तव में अच्छा काम किया है। कोई डरने वाली बात नहीं है। हमने एक साथ वर्कशॉप भी की है। वह बहुत ही केयरिंग हैं। अनन्या करीना कपूर खान से भी प्रभावित हैं – विशेष रूप से करण जौहर की 2001 की फिल्म कभी खुशी कभी गम में उनके किरदार से। उन्होंने हाल ही में करीना से बात की है।

बता दें कि अनन्या पांडेय हाल ही में ईशान खट्टर के साथ डिजिटली रिलीज हुई फिल्म खाली पीली में दिखाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ी तारीफ तब थी जब करीना ने खुद कहा था कि वह रोल मैं भी अच्छे से निभा सकती हूं। मैं बस उम्मीद कर रही हूं कि करण जौहर इसे देखें या इसे कहीं पढें। यह एक ड्रीम रोल होगा। हम उन्हीं को देख कर बड़े हुए हैं।

Related Post

Monalisa-Nirhua released on T-series

मोनालिसा-निरहुआ के इस भोजपुरी गाने को टी-सीरीज ने ओफिशियल चैनल पर किया रिलीज

Posted by - August 12, 2020 0
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी बोल्ड तस्वीरें और डांस वीडियो पोस्ट कर हमेशा…
Ankita Lokhande

अंकिता लोखंडे ने पहना ऐसा ट्राउजर, यूजर्स ने किया ऐसा कमेंट

Posted by - September 15, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड व टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी बेबाक राय रखने के लिए सुर्खियों में हैं। उन्होंने सुशांत…
Karan Johar trolls again social media

गणेश चतुर्थी के इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर एक बार फिर करण जौहर हुए ट्रोल

Posted by - August 23, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर जाने-माने फिल्ममेकर…