Anand Bardhan

स्टेट प्रगति के तहत मुख्य सचिव ने की बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा, तय समयसीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश

6 0

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित सभागार में विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं और योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रमुख योजनाओं की निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए “स्टेट प्रगति” व्यवस्था शुरू की गई है, जिसके तहत नियमित समीक्षा की जाएगी।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने कहा कि परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के साथ उनकी निरंतर मॉनिटरिंग बेहद आवश्यक है। उन्होंने नैनीताल में एसटीपी, ट्रंक सीवर और सीवरेज प्रणाली निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए भूस्खलन के कारण बाधित कार्यों के लिए नई भूमि पर शीघ्र एनओसी प्राप्त कर नई टाइमलाइन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों की नियमित निगरानी कर समय पर पूरा किया जाए। नगरपालिका नरेंद्रनगर के अंतर्गत एसटीपी निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने जिला प्रशासन को संबंधित स्टेकहोल्डर्स से समन्वय कर शीघ्र समाधान निकालने के निर्देश दिए। वहीं हल्द्वानी-काठगोदाम जलापूर्ति योजना के अंतर्गत जल स्रोत क्षमता विकास कार्यों में वन भूमि हस्तांतरण समेत लंबित मामलों को लगातार फॉलोअप कर निस्तारित करने को कहा।

बैठक में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और वीरचंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए आवेदकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा विभाग बैंकिंग संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखें। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि प्रदेश की महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रत्येक पांच वर्ष में मूल्यांकन कराया जाना चाहिए, ताकि योजनाओं की प्रभावशीलता का आकलन कर उनमें आवश्यक सुधार किए जा सकें। उन्होंने मिशन एप्पल योजना की समीक्षा करते हुए क्लस्टर आधारित मॉडल अपनाने पर जोर दिया।

उन्होंने (Anand Bardhan) कहा कि पुरोला-मोरी जैसे क्षेत्रों में हाई डेंसिटी एप्पल फार्मिंग को बढ़ावा दिया जाए और अधिक से अधिक प्रगतिशील किसानों को इस योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने किसानों को पौध उपलब्ध कराने से लेकर मार्केट लिंकिंग तक संपूर्ण सहायता देने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं की तैयारी अभी से शुरू करने और मिशन एप्पल योजना में हनी बी फार्मिंग जैसे विकल्पों को भी शामिल करने पर बल दिया।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव अभिषेक रोहिला सहित विभिन्न विभागों एवं जनपदों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Sanjay Nishad

कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में संजय निषाद ने सपा प्रमुख, अखिलेश यादव पर किया वार

Posted by - December 20, 2025 0
लखनऊ। कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में बोलते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य पालन विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय…
Savin Bansal

डीएम की लाभार्थियों से अपील, आर्थिक सहायता का उपभोग नहीं, इनवेंस्ट कर जीवन बनाए खुशहाल

Posted by - July 7, 2025 0
देहरादून : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) जनपद में असहाय, अक्षम और निर्धन लोगों को समाज…
CM Yogi

अयोध्या धाम एक नई गति के साथ दुनिया की सबसे आध्यात्मिक और सुंदरतम नगरी के रूप में होगा स्थापित: सीएम योगी

Posted by - September 5, 2024 0
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को अपने अयोध्या दौरे की शुरुआत राम नाथ स्वामी…