Anand Bardhan paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri

आनन्द बर्द्धन ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

162 0

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। सचिवालय के अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा भी गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने सचिवालय में परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को ‘स्वच्छता ही सेवा‘ शपथ भी दिलायी। इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविघालय द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन का समवेत गायन किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार, दीपेन्द्र कुमार चौधरी एवं विनोद कुमार सुमन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Related Post

आंगनबाड़ी केंद्र

यूपी के आंगनबाड़ी केंद्र बदलेंगे प्री प्राइमरी स्कूल में, इसी सत्र से चलेगी क्लास

Posted by - February 6, 2020 0
लखनऊ। जल्द ही यूपी में आंगनबाड़ी केन्द्रों का अस्तित्व समाप्त होने जा रहा है। उसकी जगह पर प्रदेश की योगी…
CM Dhami

स्वावलंबन, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें युवा: मुख्यमंत्री

Posted by - July 24, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का काफिला भारामल दर्शन के उपरांत जब पीलीभीत रोड से गुजर रहा था, तब…
Arvind Kejariwal

केजरीवाल का ऐलान दिल्ली वालों को मुफ्त लगेगी कोरोना वैक्सीन, 1.34 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोना और ऑक्सीजन कमी की दोहरी मार झेल रही दिल्ली के लिए राहत भरी खबर है। एक मई…
Haryana government

रामलला के दरबार में हरियाणा सरकार ने नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में किया पूजन-अर्चन

Posted by - June 24, 2024 0
अयोध्या । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने सोमवार को यहां श्रीरामलला (Ramlala Darshan) के मंदिर में दर्शन…