Anand Bardhan

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

4 0

देहरादून, 26 मई। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति से संबंधित राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने निर्देश दिए कि टेक होम राशन (टीएचआर) का 100 प्रतिशत वितरण फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र तैयार करने को कहा गया, ताकि वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाई जा सके।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने जिलास्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समितियों की बैठकें निर्धारित समय पर नियमित रूप से आयोजित किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखकर योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन केंद्रों में बिजली और पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उनकी सूची संबंधित विभागों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने यह भी कहा कि जिन आंगनवाड़ी केंद्रों के स्वयं के भवन नहीं हैं, वहां आसपास उपयोग में नहीं आ रहे पुराने पंचायत भवनों को आंगनवाड़ी केंद्रों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाए। विभाग इन भवनों की आवश्यक मरम्मत कर उनका उपयोग सुनिश्चित करे। वहीं असुरक्षित पंचायत भवनों को ध्वस्त कर नए भवन निर्माण की दिशा में कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके साथ ही मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित सभी राजकीय एवं स्वैच्छिक बाल देखरेख संस्थाओं का थर्ड पार्टी ऑडिट कराए जाने के निर्देश दिए, ताकि व्यवस्थाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा , सचिव चंद्रेश कुमार यादव, वी. शंमुगम, रणवीर सिंह चौहान, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Sudeep Jain

ममता को चुनाव आयुक्त की दो टूक, सत्तारूढ़ दल से करीबी के आरोप में अपमानित करना ठीक नहीं

Posted by - March 17, 2021 0
कोलकाता ।  कोलकाता प्रभारी उप चुनाव आयुक्त (Deputy Election Commissioner) सुदीप जैन (Sudeep Jain) ने ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) से…
Ashok Gehlot

ब्रिटेन से विमान सेवा शुरु करने के फैसले पर सरकार करे पुनर्विचार : अशोक गहलोत

Posted by - January 5, 2021 0
जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि देश में वैश्विक महामारी कोरोना के नए स्ट्रेेन…
CM Sai

ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी, कांग्रेस की घोषणाओं पर सीएम साय ने किया कटाक्ष

Posted by - April 12, 2024 0
रायपुर/भैरमगढ़। कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने…