Amrit Abhijat

अमृत अभिजात ने गुणात्मक विकास पर दिया जोर

457 0

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश नगर विकास विभाग द्वारा प्रदेश की नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नगरों के सर्वांगीण विकास एवं ईज ऑफ लाइफ पर विस्तृत चर्चा की गई।

नगर विकास मंत्री एके. शर्मा (AK Sharma) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत की। इस दौरान उन्‍होंने प्रदेश के सभी 756 नगर निकायों की रैंकिंग कराने के निर्देश दिए हैं।

कार्यशाला में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने कहा कि शहरों के व्यवस्थित विकास तथा योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए यह कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने ट्रिपल-सी (कॉम्पीटेंस, कॉलैबुरेशन, कंसीव) और वन-टी (टेक्नालॉजी) का फार्मूला दिया। कहा कि विगत 20 वर्षों में काफी कुछ बदलाव हुआ है। नगरीकरण एवं औद्योगीकरण के कारण विकास को गति मिली है।

आने वाले त्योहार से पहले गंदगी शब्द को ही उप्र से दूर करना: एके शर्मा

तकनीक का बेहतर प्रयोग करके इसमें और गति लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अनुशासनबद्ध होकर क्रांतिकारी कदम उठाते हुए कार्यों को करना है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में नगरीय क्षेत्रों का सीमा विस्तार हो रहा है और सरकार का पूरा ध्यान नगरों के विकास पर केन्द्रित है।

कार्यशाला में सचिव नगर विकास अनिल कुमार एवं रंजन कुमार, विशेष सचिव, निदेशक सूडा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेष प्रोग्राम के समन्वयक उपस्थित थे।

Related Post

Elevated Road

वाराणसी में जल्द ही एलिवेटेड रोड के निर्माण का कार्य होगा शुरू कराएगी योगी सरकार

Posted by - April 1, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही योगी सरकार वाराणसी में…
India Food Expo

कृषि आधारित एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 2 नवंबर से राष्ट्रीय सेमिनार

Posted by - October 29, 2022 0
लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कृषि आधारित एमएसएमई उद्यमी महासम्मेलन, इंडिया फूड एक्सपो-2022 (India Food Expo) एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों…
cm yogi

प्रदेश के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – सीएम योगी

Posted by - March 5, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधान परिषद में बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि उनकी सरकार शिक्षा,…