अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन के समर्पण और प्रतिबद्धता ने उन्हें बनाया महानायक : आनंद पंडित

888 0

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अभी हाल ही में अस्‍पताल से बाहर आए है। इसके बाद बिग बी आनद पंडित की फ़िल्म ‘चेहरे’ की शूटिंग के लिए पोलैंड जाने को राजी हो गए हैं।

https://www.instagram.com/p/B3bz8jIJPQP/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके बाद आनंद पंडित का कहना है कि बच्चन साहब ने उन्हें हमेशा अपनी भव्यता, प्रतिबद्धता और व्यक्तित्व के साथ स्‍तब्‍ध किया है। वह उनकी व्यावसायिकता से अभिभूत हैं। हालांकि फिल्‍म निर्माता आनंद पंडित और महानायक अमिताभ बच्चन की लंबे समय से चली आ रही दोस्ती किसी से छिपी नहीं है।

रानी मुखर्जी ने किया खुलासा,असली महिला पुलिस पर आधारित है’मर्दानी’

आनंद पंडित ने बताया कि इस दौरान बिग बी के लिए वे खुद भी उनके साथ यात्रा करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शूटिंग के दौरान उनकी अच्छी देखभाल हो सके। बता दें कि अमिताभ बच्चन को एक ऐसे अभिनेता के रूप में जाना जाता है जिन्होंने हमेशा हर चीज से पहले अपने काम को वरीयता दी है। अमिताभ बच्चन ने फिर से साबित किया है कि समर्पण और प्रतिबद्धता ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है।

इन दिनों आनंद पंडित दोनों बच्‍चन के साथ काम कर रहे हैं। अभिताभ बच्‍चन के साथ ‘चेहरे’ और जूनियर बच्चन के साथ ‘द बिग बुल’। ‘चेहरे’, अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो एक मर्डर मिस्‍ट्री है। यह फिल्म रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित और आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है।

Related Post

भारतीय फिल्म राजा हरिश्रचंद्र

पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्रचंद्र 3 मई 1913 को हुई थी रिलीज

Posted by - May 2, 2020 0
मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण दादा साहब फाल्के मूल नाम धुंडिराज गोविन्द फाल्के…
पीएम मोदी

पाकिस्तान को हराने में हमें 10 दिन भी नहीं लगेंगे : पीएम मोदी

Posted by - January 28, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवा को नेशनल कैडेट कॉर्प्स की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान को…