Amitabh Bacchan

अमिताभ बच्चन की दूसरी आंख की भी हुई सर्जरी, बोले- ‘जिंदगी बदलने वाला अनुभव’

1096 0

मुंबई। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कुछ समय पहले अपनी एक आंख की सर्जरी कराई थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी। अब बिग बी ने बताया है कि उनकी दूसरी आंख की सर्जरी भी हो गई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि यह उनके लिए जिंदगी बदलने वाला अनुभव है।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) लिखते हैं कि ‘और दूसरी भी सफल रही.. तेजी से ठीक हो रहा… सब कुछ अच्छा है।‘ उन्होंने लिखा कि ‘यह जिंदगी बदलने वाला अनुभव है। आप अब वह देख पा रहे हैं जो पहले नहीं देख पाते थे। निश्चित रूप से एक आश्चर्यजनक दुनिया है।‘ इसके साथ ही अमिताभ ने डॉक्टर का भी शुक्रिया किया है।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक आंख की सर्जरी फरवरी महीने में हुई थी। 78 वर्षीय अभिनेता ने इस सर्जरी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सर्जरी के बाद ठीक होने की गति ‘धीमी और मुश्किल’ है। उन्होंने उस समय दूसरी आंख की भी सर्जरी होने का संकेत दिया था।

अमिताभ बच्चन  (Amitabh Bachchan)ने रविवार देर रात ट्वीट कर डॉक्टर हिमांशु मेहता को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सर्जरी ‘जिंदगी बदलने वाला अनुभव’ है। अपने प्रशंसकों की ओर से मिल रही शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि यह जानकर वह अभिभूत हैं कि लोग उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं

अपने ब्लॉग में अभिनेता (Amitabh Bachchan) ने लिखा- ‘एक आश्चर्यजनक दुनिया, जो अब तक देखने से वंचित था, रंग और आकार, जिंदगी बदलने वाला अनुभव, एक सर्वाइवर, डॉ हिमांशु मेहता और नवीनतम मेडिकल मशीनरी।‘ इसके साथ उन्होंने बताया कि इस तरह की सर्जरी में देरी से कोई अंधा भी हो सकता है।

Related Post

फिल्म 'शर्माजी की बेटी'

फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ का निर्माण करेंगे आयुष्मान खुराना

Posted by - June 4, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ का…
shweta demands Riya Chakraborty's arrest

सुशांत की मौत के मामले में बहन श्वेता ने की रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग

Posted by - August 27, 2020 0
 नई दिल्ली । अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने मांग की है…
Priyanka Chopra will replace Alia in the film RRR

फिल्म ‘आरआरआर’ में आलिया को रिप्लेस करेंगी प्रियंका चोपड़ा, जानिए क्या है सच्चाई

Posted by - August 24, 2020 0
नई दिल्ली। ‘बाहुबली’ के डायरेक्टर एसएस राजमौली की फिल्म ‘आरआरआर’ किसी न किसी वजह से खबरों में रहती है। इस…
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन को सोमवार 23 दिसंबर को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Posted by - December 22, 2019 0
नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को सोमवार 23 दिसंबर को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के…