अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन को सोमवार 23 दिसंबर को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

820 0

नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को सोमवार 23 दिसंबर को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस बार देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू नेशनल अवॉर्ड्स विजेताओं और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता अमिताभ बच्चन को सम्मानित करेंगे।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद रहेंगे

बता दें कि इससे पहले देश के राष्ट्रपति नेशनल अवॉर्ड विनर्स को सम्मानित करते रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद रहेंगे। समारोह में भारतीय सिनेमा की वृद्धि और विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाली फिल्मी हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जाएगा। बता दें कि हर साल पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम तीन मई को होता है, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव की वजह से तीन मई को कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ।

आयुष्मान खुराना को फिल्म अंधाधुन के लिए और विक्की कौशल को उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए साझा रुप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा

इस साल अमिताभ बच्चन को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं आयुष्मान खुराना को फिल्म अंधाधुन के लिए और विक्की कौशल को उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए साझा रुप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं दक्षिण भारतीय की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इस साल ‘बधाई हो’ ने पूर्ण मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार, हिंदी फिल्म ‘पैडमैन’ ने सामाजिक मुद्दों पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, आदित्य धर ने ‘उरी: सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, मराठी फिल्म पानी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार, कन्नड़ फिल्म ओन्डाला इराडाला ने राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार जीता है, जिन्हें सोमवार को सम्मानित किया जाएगा।

उत्तराखंड को फिल्मों के लिए सबसे अनुकूल राज्य का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा

उत्तराखंड को फिल्मों के लिए सबसे अनुकूल राज्य का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बता दें कि पिछली बार भी आधे लोगों को राष्ट्रपति ने जबकि आधे विजेताओं को केंद्रीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया था, जिसकी वजह से काफी विवाद हुआ था और कई विनर्स ने अवॉर्ड का बहिष्कार किया था।

Related Post

श्रीलंका के पीएम राजपक्षे

श्रीलंका के पीएम राजपक्षे बाबा विश्वनाथ का नौ फरवरी को करेंगे दर्शन

Posted by - February 8, 2020 0
वाराणसी। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे रविवार नौ फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी आयेंगे। प्रशासनिक सूत्रों…
CM Dhami

प्रेमनगर पहुंचे सीएम धामी, ‘GST बचत उत्सव’ जागरूकता कार्यक्रम में शामिल

Posted by - September 22, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) आज देहरादून के प्रेमनगर में आयोजित ‘GST बचत उत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए।…
Katrina Kaif

सुपरहीरो फिल्म में जल्द एक्टिंग करती नजर आएंगी कैटरीना कैफ

Posted by - September 9, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर सुपरहीरो का किरदार निभाती नजर आयेंगी। मिली जानकारी…
CM Dhami

उत्तराखंड रोडवेज ने धामी सरकार के गुड गवर्नेंस पर लगाई मुहर

Posted by - January 23, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार (Dhami Government) के गुड गवर्नेंस को उत्तराखंड रोडवेज (परिवहन निगम) ने धरातल पर उतारकर…