अमित शाह

अमित शाह बोले-CAA से एक इंच पीछे नहीं हटेंगे, यह कानून अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं

901 0

जोधपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को साफ तौर कहा कि बीजेपी नागरिकता कानून के अपने फैसले कायम है। इससे एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यह कानून अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है।

सीएए के समर्थन के लिए अमित शाह ने एक टोल फ्री नंबर 88662-88662 का शुभारंभ किया

जोधपुर के कमला नेहरू नगर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने ये बात कही। इस अवसर पर सीएए के समर्थन के लिए उन्होंने एक टोल फ्री नंबर 88662-88662 का शुभारंभ किया। इस पर मिसकॉल करके कोई भी व्यक्ति नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अपना समर्थन जता सकता है।

CAA के समर्थन में पांच जनवरी से देशव्यापी अभियान चलाएगी बीजेपी 

बीजेपी इस फैसले से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी

अमित शाह ने कहा कि चाहे सारे विपक्षी दल नागरिकता कानून के खिलाफ एकजुट हो जाएं, लेकिन बीजेपी इस फैसले से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह देश के युवाओं को गुमराह कर रही है कि मुसलमानों की नागरिकता चली जाएगी। कांग्रेस को देश हित के सभी मुद्दों को अपने वोट बैंक से जोड़ने की आदत हो चुकी है। कांग्रेस ने इस कानून को लेकर दुष्प्रचार किया है।

अमित शाह ने विरोध करने वालों से पूछा कि क्या वे महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना आज़ाद और राजेंद्र बाबू को मानेंगे या नहीं?

शाह ने कहा कि जब कांग्रेस ने इस कानून को लेकर दुष्प्रचार अभियान शुरू किया, तो उन्होंने भी जन जागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के समर्थन में तीन करोड़ लोगों से घर जाकर मुलाकात की जाएगी। पांच सौ सभाएं की जाएंगी। शाह ने विरोध करने वालों से पूछा कि क्या वे महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना आज़ाद और राजेंद्र बाबू को मानेंगे या नहीं? अमित शाह ने कहा कि हमने अपने अल्पसंख्यक वर्ग को पूरी इज्जत से अपनाया और वो यहां फल फूल भी रहे हैं। कांग्रेस ने अपनी पार्टी के नेताओं का वचन पूरा नहीं किया लेकिन नरेंद्र मोदी प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देंगे। उन्होंने कहा कि विरोध कर रही पार्टियां दलित लोगों का विरोध कर रही हैं।

गृहमंत्री ने आगे कहा कि धर्म के आधार पर देश का बंटवारा नहीं होना चाहिए लेकिन ऐसा कांग्रेस पार्टी ने किया

गृहमंत्री ने आगे कहा कि धर्म के आधार पर देश का बंटवारा नहीं होना चाहिए लेकिन ऐसा कांग्रेस पार्टी ने किया। पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश में जो अल्पसंख्यक थे वो कम हो गए, वे कहां गए। बहन बेटियों की इज्जत लूटी गई। जबरन निकाह करवाए गए। ये 70 साल तक चला लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली। जो शरणार्थी यहां आए उनका भारत पर उतना ही अधिकार हैं, जितना कि मेरा। यहां बड़ी संख्या में शरणार्थी आए हैं, हम उनका दिल से स्वागत करते हैं। इस देश में मोदी जी ने सभी को सम्मान देने का काम किया।

वहीं राहुल गांधी को चुनौती देते हुए अमित शाह ने कहा कि अगर उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को पढ़ा है। तो कहीं भी आकर इसपर बहस कर लें। उन्होंने विपक्षी पार्टियों को चुनौती देते हुए कहा कि वह साबित करे कि कैसे इस कानून से किसी व्यक्ति की नागरिकता जाएगी। अमित शाह ने कहा कि वह शरणार्थियों के मानवाधिकार की रक्षा करेंगे।

Related Post

CM Yogi

बेसिक शिक्षा राष्ट्र निर्माण की नींव, हर विद्यालय में शिक्षक-छात्र अनुपात होगा सुनिश्चित- सीएम योगी

Posted by - May 26, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बेसिक शिक्षा को समाज और राष्ट्र की आधारशिला बताते कहा कि यह बच्चों…
cm yogi

आपदा मित्रों को होमगार्ड स्वयंसेवकों के रूप में तैनाती देने के लिए जनपदवार कार्यवाही आगे बढ़ाई जाए: मुख्यमंत्री

Posted by - August 28, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में होमगार्डों के रिक्त पदों पर नए एनरोलमेंट की प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ…
Kiran Chaudhary

सीएम सैनी की मौजूदगी में बेटी के साथ बीजेपी में शामिल हुईं कांग्रेस एमएलए किरण चौधरी

Posted by - June 19, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एमएलए किरण चौधरी (Kiran Chaudhary)  और…
CM Dhami

नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत का झंडा पूरी दुनिया में हुआ ऊंचाः धामी

Posted by - April 14, 2024 0
पीलीभीत। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री…