अमित शाह

अमित शाह बोले- केजरीवाल जी यमुना में डुबकी लगाइए, हालत का अंदाजा हो जाएगा

1202 0

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार लगातार जोर पकड़ रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की पुरजोर कोशिश में लगी है। भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रैली की और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला।

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आप ने कहा था कि वे यमुना नदी का पानी साफ कर देंगे। केजरीवाल जी, आज मैं आपको चुनौती देता हूं कि अपनी कमीज उतारिए और यमुना में डुबकी लगाइए। आपको यमुना नदी की हालत का अंदाजा हो जाएगा।

दिल्ली के मतदाता शाहीन बाग वालों के साथ या भारत माता के बेटों के साथ है

अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में आज जो प्रदूषण का स्तर है इसके लिए अगर कोई जिम्मेदार है, तो केजरीवाल सरकार की निष्क्रियता जिम्मेदार हैं। दिल्ली की हवा में जहर घुला है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जब आप आठ तारीख को मतदान करें, तो ये मत सोचना कि आपका एक वोट किसी को विधायक बनाएगा। आपका एक वोट बहुत ताकतवर है। आपका एक वोट पूरे देश में ये संदेश देने वाला है कि दिल्ली के मतदाता शाहीन बाग वालों के साथ है या भारत माता के बेटों के साथ है।

अब हम आपके झूठ का पर्दाफश करते हैं इसमें दिल्ली वालों का क्या अपमान हुआ?

शाह ने कहा कि केजरीवाल सरकार झूठ पर झूठ बोलती जा रही है। जब हमारे विधायकों ने दिल्ली के स्कूलों की पोल खोली तो केजरीवाल कह रहे हैं कि आप दिल्ली का अपमान कर रहे हो। अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल जी, इंदिरा जी को एक जमाने में उनके आस-पास रहने वाले कहते थे ‘इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा’। अब हम आपके झूठ का पर्दाफश करते हैं इसमें दिल्ली वालों का क्या अपमान हुआ? आप अपने आप को दिल्ली समझते हो क्या?

आज 79 गांवों को शहरी ग्राम का स्टेटस देने का काम भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया

अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार दिल्ली में मोदी सरकार बना दो, मैं आपसे कहता हूं कि पांच साल में जहां झुग्गी है वहीं पक्का मकान देने का काम मोदी जी करेंगे। हमने कहा था कि डीडीए की लैंड पॉलिसी देहात और किसानों के लिए हम बनाएंगे। आज 79 गांवों को शहरी ग्राम का स्टेटस देने का काम भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। इसी के कारण शहरी विकास से जुड़ी हुई सारी योजनाएं गांव में आ जाएगी।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने एम्स सेटेलाइट सेंटर किच्छा का किया निरीक्षण

Posted by - October 13, 2024 0
उधमसिंह नगर (रुद्रपुर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को किच्छा के खुरपिया फार्म में निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट…

दिल्ली हाईकोर्ट में ट्विटर: नए नियमों का पालन किया, अधिकारी नियुक्त किए

Posted by - August 6, 2021 0
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार की ओर से लगाए गए नए आईटी कानूनों के…
CM Yogi

लीक से हटकर कार्य करें एमपीएसपी की संस्थाएं : सीएम योगी

Posted by - June 21, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं में पढ़ने…
CM Yogi

इसरो की सफलता अंतरिक्ष की दिशा में लंबी छलांग: सीएम योगी

Posted by - January 16, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) को स्पेस डॉकिंग हासिल करने पर बधाई दी।…
CM Vidhnudev Sai

कांग्रेस पार्टी से देश की जनता का उठ चुका है विश्वास: CM विष्णुदेव साय

Posted by - April 10, 2024 0
डिंडौरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vidhnudev Sai ) ने बुधवार को जिले के करंजिया जनपद अंतर्गत ग्राम गोपालपुर…