PM

अग्निपथ योजना में आयु सीमा बढ़ाने के लिए अमित शाह ने पीएम को व्यक्त किया आभार

443 0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) द्वारा ‘अग्निपथ योजना’ में पहले वर्ष उम्र सीमा में दो वर्ष की रियायत देकर अधिकतम प्रवेश आयु 21 साल से 23 साल करने का संवेदनशील निर्णय लेने के लिए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने प्रधानमंत्री (PM) का आभार व्यक्त किया। इस निर्णय से बड़ी संख्या में युवा लाभान्वित होंगे और अग्निपथ योजना के माध्यम से देशसेवा व अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

पिछले दो वर्ष कोरोना महामारी के कारण सेना में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी जिसे ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार ने पहले वर्ष उम्र सीमा में दो वर्ष की रियायत देकर अधिकतम प्रवेश आयु 21 साल से 23 साल करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘अग्निपथ योजना’ में पहले वर्ष उम्र सीमा में दो वर्ष की रियायत देकर अधिकतम प्रवेश आयु 21 साल से 23 साल करने का संवेदनशील निर्णय लेने के लिए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

एयर चीफ मार्शल का ऐलान, 24 जून से शुरू होगी वायु सेना में भर्ती प्रक्रिया

ट्वीट्स के ज़रिए केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “पिछले दो वर्ष कोरोना महामारी के कारण सेना में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी, इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘अग्निपथ योजना’ में उन युवाओं की चिंता करते हुए पहले वर्ष उम्र सीमा में दो वर्ष की रियायत देकर अधिकतम प्रवेश आयु 21 साल से 23 साल करने का संवेदनशील निर्णय लिया है।”

अमित शाह ने कहा कि “इस निर्णय से बड़ी संख्या में युवा लाभान्वित होंगे और अग्निपथ योजना के माध्यम से देशसेवा व अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इसके लिए नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूँ।”

फंदे पर लटका मिला गायिका का शव, हत्या की आशंका

Related Post

AK Sharma

विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एक सप्ताह चलेगा विशेष अभियान

Posted by - July 29, 2023 0
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने निर्देश दिए है कि उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड…
cm dhami

सीएम धामी से लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी ने की भेंट

Posted by - March 3, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी, ए.वी.एस.एम, एस.एम 01…
Green Hydrogen

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रीन हाइड्रोजन में टेक्नोलॉजी लीडर बनने की ओर उत्तर प्रदेश

Posted by - January 19, 2026 0
लखनऊ। उतर प्रदेश सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन (Green Hydrogen) के लिए एक्शन प्लान पर काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री…