मालदा में अमित शाह ममता सरकार पर बरसे

1527 0

मालदा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल के मालदा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने राज्य की टीएमसी सरकार पर जमकर हमला बोला। इससे पहले अमित शाह बागडोगरा पहुंचे जहां भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

ये भी पढ़ें :-बसपा के पूर्व विधायक ने साधना सिंह का सिर लाने पर रखा 50 लाख का ईनाम

भाजपा अध्यक्ष यहां से हेलिकॉप्टर के जरिए मालदा के लिए रवाना हुए। अमित शाह अगले दो दिनों में राज्य में कई रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। ममता बनर्जी सरकार ने कथित तौर पर मालदा में अमित शाह के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति देने से इंकार कर दिया था।मालदा रैली में अमित शाह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता लगातार बंगाल में मेहनत कर रहे थे। हमारी यात्रा निकलती तो उनकी सरकार की अंतिम यात्रा निकल जाती, इसलिए परमिशन नहीं दी गई। लेकिन हम अब ज्यादा मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने बंगाल को कंगाल कर दिया है।

ये भी पढ़ें :-पासवान ने कहा गरीबों को आरक्षण से राजग को 10 प्रतिशत और मत मिलेंगे 

आपको बता दें मालदा रैली में अमित शाह ने कहा कि आज बंगाल में लोकसभा चुनाव का श्रीगणेश करने आया हूं।हमारा संकल्प है कि हम ममता सरकार को उखाड़ फेकेंगे, ये सरकार बंगाल के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 2019 का चुनाव तय करेगा कि क्या हत्याएं करवाने वाली टीएमसी सरकार रहेगी या जाएगी। उन्होंने कहा कि ममता सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है।

Related Post

AK Sharma

जनप्रतिनिधियों के फोन रिसीव न करने एवं अपने व्यवहार में सुधार न करने पर अधिकारीयों पर होगी कड़ी कार्यवाही: ऊर्जा मंत्री

Posted by - July 20, 2025 0
मुरादाबाद। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक सर्किट…
CM Yogi

पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेस-वे पर विकसित करें एमएसएमई क्लस्टर: सीएम योगी

Posted by - June 27, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री इंटर्नशिप प्रोग्राम चल रहे हैं। पीएम…
Nitin Bansal

नितिन बंसल ने स्वतंत्रता दिवस पर प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की

Posted by - August 16, 2023 0
लखनऊ। 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय निकाय निदेशालय में निदेशक डॉ नितिन बंसल (Nitin Bansal) ने ध्वजारोहण कर…