BJP

BJP विधायक दल की बैठक में शामिल होने लखनऊ पहुंचे अमित शाह

593 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई और 25 मार्च को योगी लखनऊ (Lucknow) के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम (Ikana Stadium) में दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने जा रहे है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले आज गुरुवार को भाजपा (BJP) विधायक दल की बैठक होगी। इस दौरान योगी को औपचारिक रूप से विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा।

वहीं, केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और सह-पर्यवेक्षक व झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास इस बैठक शामिल होने के लिए लखनऊ हवाईअड्डे पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री योगी ने उनका स्वागत किया। वहीं, अमित शाह व रघुवर दास दोनों नेता भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं। वैसे भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक लोकभवन में होगी।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पीएम मोदी से पहली मुलाकात

 

Related Post

CM Yogi listened to the problems of 200 people in Janta Darshan.

घबराइए मत, सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : सीएम योगी

Posted by - October 10, 2025 0
गोरखपुर। गुरुवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद शुक्रवार…
SP MLA

बुलडोजर की नहीं पड़ी जरूरत, सपा विधायक के छूते ही गिरा इंजीनियरिंग कॉलेज

Posted by - June 24, 2022 0
प्रतापगढ़: यूपी में उत्पात मचाने वालो पर बुलडोजर से उनका घर गिराया जाता है लेकिन प्रतापगढ़ में रानीगंज विधानसभा से…