Rajnath And Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज असम दौरे पर जाएंगे

796 0
नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) आज असम में अलग-अलग चुनाव प्रचार करेंगे। राजनाथ (Rajnath Singh) बिश्वनाथ और गोलाघाट जिलों में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, अमित शाह (Amit Shah) असम में जनसभाएं करने के बाद बंगाल जाएंगे।

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  (Amit Shah) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) आज असम में अलग-अलग जनसभाएं करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) बिश्वनाथ और गोलाघाट जिलों में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।

सिंह (Rajnath Singh) की इनमें से दो रैलियां गोहपुर में चाय बागानों में होगी। गोहपुर एक ऐतिहासिक स्थान है, जो भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ा हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री एक रैली बिश्वनाथ निर्वाचन क्षेत्र के तहत सदरु टी एस्टेट में और एक अन्य रैली डेफलाघुर टी एस्टेट में संबोधित करेंगे। इस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद बोर्थाकुर चुनाव लड़ रहे हैं।

सिंह  (Rajnath Singh) की तीसरी रैली गोहपुर में भाजपा उम्मीदवार उत्पल बोरा के लिए होगी, जो असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य रिपुन बोरा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

रक्षा मंत्री (Rajnath Singh) गोलाघाट जिले के डेरगांव में एक रैली को संबोधित करेंगे, जहां वह असम में भाजपा के सहयोगी अगप उम्मीदवार भाबेंद्र नाथ भराली के लिए प्रचार करेंगे।

सिंह  (Rajnath Singh) के अगले एक महीने में राज्य की अपनी कई यात्राओं के दौरान बड़ी संख्या में रैलियों को संबोधित करने की उम्मीद है।

शाह खड़गपुर में करेंगे रोड शो

उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रविवार से असम और पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे, जहां वह जनसभाओं के संबोधित करने के अलावा अन्य राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि शाह (Amit Shah) रविवार को असम के मार्गरीटा और नाजिरा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह बंगाल रवाना हो जाएंगे और शाम के समय खड़गपुर में रोड शो करेंगे। असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए तीन चरणों में 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को मतदान होगा।

सोमवार को गुवाहाटी जाएंगे शाह

सोमवार को शाह  (Amit Shah)पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम और रानीबंद में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और फिर गुवाहाटी रवाना हो जाएंगे। वहां पर वह टाउन हॉल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा पश्चिम बंगाल में पार्टी के उन 129 कार्यकर्ताओं के परिवारों से भी मुलाकात कर सकते हैं, जो बीते पांच साल में कथित रूप से राजनीतिक हिंसा में मारे गए हैं।

भाजपा हिंसा के लिये सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बताती रही है।

सूत्रों ने कहा कि दोनों नेता आने वाले दिनों और सप्ताहों में छोटे-छोटे समूहों में इन परिवारों से मुलाकात करेंगे।

सूत्रों ने कहा कि शाह पार्टी के 86 मृत कार्यकर्ताओं के परिवारों के सदस्यों से मुलाकात करेंगे जबकि नड्डा शेष परिवारों से मिलेंगे।

Related Post

फेसबुक

फेसबुक हमारे समाज के लिए सिगरेट जैसा, इसको रेगुलेट करने की जरूरत : मार्क बेनिओफ

Posted by - January 2, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिकी सॉफ्टवेयर दिग्गज कंपनी सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क बेनिओफ ने ने दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट…
ANIL DESHMUKH

परमबीर सिंह की अर्जी पर देशमुख पर सौ करोड़ वसूली के आरोप की जांच CBI करेगी

Posted by - April 5, 2021 0
मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) के आरोपों पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल…

अखिलेश ने हिन्दू-मुस्लिम दोनो मरवाए, 22 सीट आ गई तो छोड़ दूंगा राजनीति -संगीत सोम

Posted by - June 21, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं, भाजपा विधायक संगीत सोम ने अखिलेश यादव को…
पूर्व राज्यपाल कुरैशी

जवानों की चिता पर राजतिलक करना चाहते हैं मोदी – कुरैशी

Posted by - April 15, 2019 0
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले को सोची-समझी साजिश बताते हुए पू्र्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके…
property tax

हरदीप पुरी ने नगरीय निकायों के प्रापर्टी टैक्स में सुधार विषय पर की चर्चा

Posted by - August 25, 2020 0
लखनऊ। केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग को नगरीय निकायों से भविष्य में प्राप्त होने वाली धनराशि के परिप्रेक्ष्य में…