up vidhan sabha

UP विधानसभा में गुंडा नियंत्रण संशोधन समेत दो विधेयक पास

843 0

लखनऊ। इस विधेयक के माध्यम से ऐसा कानून बनेगा, जिसमें सरकारी या निजी संपत्ति पर पोस्टर लगाने, गंदगी करने, अवैध वाल राइटिंग करने पर जुर्माने का प्रावधान होगा। विधानसभा से पास होने के बाद इसे अब विधान परिषद में भेजा जाएगा।

उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी संपत्ति विरूपण निवारण विधेयक-2021 विधानसभा से पारित किया गया। यह प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने पटल पर रखा। हालांकि विपक्ष ने इस विधेयक को प्रवर समिति के पास भेजे जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे अस्वीकृत कर दिया गया।

गुंडा नियंत्रण संशोधन विधेयक पास

इसके अलावा उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण (Gunda Control Bill) (संशोधन) विधेयक 2021 विधानसभा में पास हुआ। यह कानून यूपी के पुलिस कमिश्नरेट वाले जिलों में लागू होगा। हालांकि अभी राज्य में दो पुलिस कमिश्नरेट की व्यवस्था लखनऊ और नोएडा में लागू है। पुलिस कमिश्नरेट को मजबूत करने के लिए विधेयक विधानसभा में पास हुआ है। पहले केवल पुलिस कमिश्नर को अधिकार था। अब इस विधेयक के पास होने के बाद डीसीपी को भी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की ताकत दी गई है। विधानसभा से अब इसे विधान परिषद भेजा जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के हस्ताक्षर के साथ ही लागू हो जाएगा।

विधानसभा में तीन विधेयक वापस लिए गए

सरकार ने सोमवार को विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान तीन विधेयक वापस लिए गए हैं। विधेयकों के वापस लिए जाने का प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने रखा।

1- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक-2019 विधानमंडल द्वारा पारित होने के बाद राज्यपाल की अनुमति के लिए भेजा गया था। राज्यपाल ने उसे पुनर्विचार के लिए वापस कर दिया। विधानसभा में सोमवार को सरकार ने इसे वापस ले लिया है।

2- वहीं उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद (संशोधन) विधेयक-2017 को भी राज्यपाल ने पुनर्विचार के लिए भेजा था, जिसे सरकार ने सदन के पटल पर रखकर वापस ले लिया है।

3- भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवा शर्त विनियमन) ( उत्तर प्रदेश संशोधन ) विधेयक-2017 को विचार के लिए राज्यपाल ने भेजा था। विधानसभा में सोमवार को पुनर्विचार के लिए रखा गया और सरकार ने इसे वापस लिया है।

Related Post

CM Yogi

उत्तर प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, ऐतिहासिक हो प्रधानमंत्री का कार्यक्रमः मुख्यमंत्री

Posted by - February 22, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) शनिवार दोपहर मेरठ पहुंचे। उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों की…
CM Yogi

हिंदी को राजभाषा बनाने का पं. पंत का प्रयास अतुल्य: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - September 10, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के गृहमंत्री रहे भारत…
CM Yogi

सपा के डीएनए में गुंडागर्दी, नबाब सिंह यादव सपा का असली चेहरा: योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 3, 2024 0
मैनपुरी। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मैनपुरी पहुंचकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना…
Shri Panchayati Akhara Niranjani

भगवान कार्तिकेय की धर्म ध्वजा लेकर हुआ श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े का छावनी प्रवेश

Posted by - January 4, 2025 0
महाकुम्भनगर। सनातन धर्म और संस्कृति के महापर्व, महाकुम्भ (Maha Kumbh) का आयोजन प्रयागराज में संगम तट पर होने जा रहा…

कल अयोध्या पहुंच रहे ओवैसी!

Posted by - September 6, 2021 0
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कल अयोध्या के रुदौली पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति दे…