Amarnath

रोकी गई जम्मू से अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं के नए जत्थे की नो एंट्री

470 0

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा (Amarnath yatra) में बादल फटने के बाद से हुए हादसे के बाद से बड़ा फैसला लेते हुए अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दिया गया है। दक्षिण कश्मीर स्थित गुफा मंदिर के आधार शिविरों में अब किसी भी नए जत्थे को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।अमरनाथ गुफा के निकट शुक्रवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण 16 लोगों की मौत हो गई थी जबकि लगभग 40 लोग लापता हैं।

खबरों के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से जम्मू से कश्मीर में दो आधार शिविरों के लिए अमरनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई है अब किसी भी नए जत्थे को अमरनाथ जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम में नुनवान से 48 किलोमीटर का पारंपरिक मार्ग है और दूसरा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग 14 किलोमीटर छोटा है। यह 43 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 30 जून को दो मार्गों से शुरू हुई।

अब तक अमरनाथ गुफा मंदिर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा की है, यह यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होने वाली है। गत 29 जून से अब तक जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 10 जत्थों में कुल 69,535 तीर्थयात्री घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।

महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए MX प्लेयर ने शुरू किया ये शो

 

Related Post

Free health camp for journalists in Haldwani

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी में पत्रकारों हेतु लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Posted by - February 12, 2026 0
हल्द्वानी। पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे पत्रकारों की जीवन शैली, कार्य की अधिकता एवं अनियमित दिनचर्या को ध्यान…
CM Dhami

अब समूह ‘ग’ के पदों पर नहीं होगा साक्षात्कार, कैबिनेट में हुआ निर्णय

Posted by - March 2, 2023 0
देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) साफ सुथरी और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के तहत…