Siddhu With amrinder Singh

कैप्टन का नवजोत सिंह को दो टूक, मेरी तरफ से सिद्धू के लिए सारे दरवाजे बंद

808 0

चंड़ीगढ़। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के लिए साफ कह दिया है कि उनके लिए दरवाजे पूरी तरह से बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आगे पार्टी हाईकमान फैसला लेगी।

सीएम अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने आगे कहा कि सिद्दू मौकापरस्त हैं। पहले अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी से लड़ते रहे और अब पंजाब के मुख्यमंत्री पर हमले बोल रहे हैं। बता दें, प्रदेश में प्रभारी पद के लिए सियासत गरमा चुकी है। नवजोत सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) लगातार कैप्टन को लेकर निशाना साध रहे हैं।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh)  ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से तीन-चार बार गुप्त बैठकें कर चुके हैं और वह पटियाला से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। कैप्टन अमरिंदर (Amarinder Singh) ने कहा कि सिद्दू लगातार मेरी लीडरशिप को चुनौती दे रहे हैं, इसलिए उनके लिए अब उनके दरवाजे बंद हो गए हैं।

इससे पहले परगट सिंह ने भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था। इसके साथ-साथ उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu)  को भी नसीहत दे डाली।

परगट सिंह ने कहा कि 2017 में विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh)  के नाम पर जीता गया था, लेकिन आज इच्छाशक्ति की कमी होने के चलते सरकार को यह दिन देखने पड़ रहे हैं। तुम ही लोगों के बीच अगर कैप्टन और प्रकाश सिंह बादल के बीच फिक्स मैच खेलने की धारणा बनी है तो मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह(Amarinder Singh) की ही जिम्मेदारी है कि खुद वह इस धारणा को खत्म करें।

इतना ही नहीं परगट सिंह ने यहां तक कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh)  अपना सर्वे करवा लें कि लोग अब उनको कितना पसंद करते हैं या नहीं।

Related Post

Keshav Maurya

श्रीराम मंदिर अयोध्या में सुगम दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं: केशव प्रसाद मौर्य

Posted by - February 19, 2026 0
लखनऊ: आज विधानपरिषद में प्रश्नों का उत्तर देते हुए उप मुख्यमंत्री व नेता सदन विधान परिषद केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya)…
CM Dhami

सीएम धामी ने रेस्क्यू में लगे अधिकारियों का हौसला बढ़ाया

Posted by - November 15, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सिलक्यारा में चल रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री…
Keshav Maurya

किसी भी गरीब या असहाय व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा: केशव प्रसाद मौर्य

Posted by - February 16, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज विधानसभा की कार्यवाही में सम्मिलित होने से पूर्व…